PM मोदी ने किया देश को सम्बोधित: 

21 दिनों तक भारत रहेगा लॉकडाउन









-PM मोदी

21 दिन के लिए सम्पूर्ण भारत लॉकडाउन:

PM मोदी ने आज 8 बजे देश को सम्बोधित करते हुए कहा है की आज रात 12 बजे से पुरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया जायेगा। वार्ना देश 21 साल पीछे जा सकता है। उन्होंने बोला कि वे लोगों से हाथ जोड़ कर निवेदन करते हैं कि वे अपने घरों में ही रहें। 
उन्होंने यह भी कहा है की कोरोना का मतलब है कि को-कोई, रो-रोड पर, ना-निकले।
को-कोई, रो-रोड पर, ना-ना निकले

उन्होंने साफ-साफ शब्दों  है कि लोगो को घर से बहार किसी भी कीमत पर नहीं निकलना है।
उन्होने देशवासियों से यह भी निवेदन किया है कि वे अपने घरों मे रहकर उनसब लोगों के लिए प्रार्थना करें जो लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने-अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। डॉक्टर, नर्सें, पैरामेडिक्स, पाथोलोगिस्ट्स, हॉस्पिटल एडमिन, एम्बुलेंस के ड्राइवर, वार्ड बॉयज, मीडिया और पुलिस।  
हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान को हर नागरिक को बचाने के लिए लॉक डाउन किया जा रहा है। घरों से बाहर निकलने पर पांबदी लगाई जा रही है। हर जिले हर गांव, हर गली, हर कस्बे को लॉकडाउन किया जा है। यह एक तरह का कर्फ्य की तरह ही होगा।
हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान को हर नागरिक को बचाने के लिए लॉक डाउन किया जा रहा है। घरों से बाहर निकलने पर पांबदी लगाई जा रही है। हर जिले हर गांव, हर गली, हर कस्बे को लॉक डाउन किया जा है। यह एक तरह का कर्फ्य की तरह ही होगा।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया।
वे बोले कि यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए होगा। यह 21 दिन देश के लिए बहुत जरूरी है। आप घर में ही रहें। यह बहुत जरूरी है। 
देश को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। आप देश में जहां हैं, वहीं रहें। देश में लॉकडाउन तीन सप्ताह का होगा। देश के लिए यह बहुत जरूरी है। यह जनता कर्फ्यू से भी शख्त होगा।
उन्होंने सोशल डिस्टन्सिंग को भी महत्त्व दिया। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।
दुनिया के समर्थ से समर्थ देश को इस महामारी ने विवस कर दिया है। कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियों के बावजूद चुनोती बढ़ती जी रही है।
उन्होंने कहा कि इटली जैसा देश जो की मेडिकल हेल्थ सिस्टम की रैंकिंग में दुसरे नंबर पर आता, वो ऐसी महामारी के लिए तैयार नहीं था और अब वह हज़ारों संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है। तो भारत, जो की 140 वे नंबर पर है, वह इस महामारी को कैसे रोक सकता है।  
भारत में नवीनतम COVID-19 के 519 केस है जिनमे से 40 ठीक हो चुके है जबकि 10 लोगो की मौत हो गयी है। 
 PM मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है और दवाइयाँ तथा ज़रूरत का सामन  जायेगा।