हिन्दू-मुस्लिम सबको सब्जी बेचूँगा, पर ठेले से भगवा झंडा नहीं हटाऊँगा





बिहार - बिहार के बेगूसराय में  सब्जी बेच रहे एक विक्रेता ने बताया है कि उसने अपने ठेले पर भगवा झंडा लगा रखा था। जब उसने ऐसा किया तो उसके अपने ही मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया और भगवा झंडा लगाने पर आपत्ति जताई। दलित सब्जी विक्रेता ने बताया और  दो लोग ठेले पर भगवा झंडा लगा कर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोका और पूछा कि तुम ये झंडा लगा कर क्या साबित करना चाहते हो और उन्हें भी झंडा उतरवाने की धमकी दी।


भगवा झंडो से क्यों डर रहे कुछ लोग,  हिन्दू शब्द से क्यों सकपका  रहे है कुछ लोग, क्या हिन्दू और भगवा से हो गयी है नफरत, और इस नफरत की राजनीति के पीछे कौन है, क्या अब भगवा झंडा लगाना सम्प्रदायक हो गया है,क्या अब ये भारत से भगवा रंग को ही प्रतिबंधित करने की  मांग करेंगे। कितनी शर्मनाक बात है ये भारत जैसे देश में  एक व्यक्ति अपने धर्म की ध्वजा अपनी दूकान पर भी नहीं लगा सकता क्या। 

सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट भी की गई। ‘स्वराज्य मैग’ की पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा ने सब्जी विक्रेता से बातचीत का वीडियो शेयर किया, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने हाथों हाथ लिया। बता दें कि झारखण्ड में कुछ फल विक्रेताओं का बैनर सिर्फ़ इसीलिए हटा दिया गया क्योंकि उस पर ‘हिन्दू’ लिखा हुआ था और देवी-देवताओं के चित्र थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास सहित कई प्रबुद्ध नेताओं ने इसे अन्याय करार दिया।





वहीं, दूसरे समुदाय के लोगो ने सब्जी विक्रेता से पूछा क्या झंडा लगाना जरुरी है, तुम झंडा लगा कर हिन्दू मुस्लिम एकता को खंडित क्र रहे हो।  क्या तुम ये भगवा झंडा लगा कर अपनी बिक्री बढ़ाना चाहते हो, जिससे तुम ज्यादा पैसे  कमा सको ? साथ ही उन्होंने धमकी दी कि ऐसा कुछ भी नहीं कर पाओगे। और सब्जी विक्रेता ने जवाब दिया कि जिसे पसंद है वो सब्जी लेगा, जिसे नहीं पसंद है वो सब्जी नहीं ख़रीदेगा लेकिन मैं झंडा तो लगाऊँगा। इसके बाद बदमाशों ने ठेले को धकेलना शुरू कर दिया और सब्जी विक्रेताओं में से एक को वहाँ से भगा दिया।

इसे भी पढ़े - गोलीमार तानाशाह की सर्जरी के समय कांप रहे थे डॉक्टर्स के हाथ

दूसरे सब्जी विक्रेता ने बताया किउसने भी उन लोगो से कह दिया है कि झंडा भी नहीं हटाएगा और ठेले को भी नहीं बंद करेगा जो करना है कर लो।  साथ ही उसने कहा कि उसे सड़क पर सब्जी बेचने का अधिकार है और उसे वहाँ से कोई नहीं हटा सकता। उसने पूछा कि वो किसी दूसरे की ज़मीन में ठेला लगा कर नहीं खड़ा है कि उसे कोई भगा देगा। ग़रीब दलित सब्जी विक्रेता ने बदमाशों के सामने झुकने से इनकार करते हुए कहा कि वो उसका ठेला पलट पर दिखाएँ।


उसने कहा की उसने सबूत के रूप में झंडा लगाया है क्युकी वो हिन्दू है, उसने ये भी बताया की लोग पूछते है तो वो किस-किस को अपना आधार कार्ड दिखाएगा, इस लिए उसने भगवा झंडा लगा लिया। 


वहीं उस सब्जी विक्रेता ने बताया की उस ने झंडा क्यों लगा रखा है, में हिन्दू  हूँ इसलिए भी और उसने कहा मैंने  झंडा लगा इसका मतलब में गलत हूँ क्या, उसने कहा में हिन्दू को भी सब्जी बेचेगा और मुसलमान को भी, किसी भी धर्म-मजहब के व्यक्ति सब्जी ख़रीदने आना है तो या ना आये इसे उसे कोई दिक्कत नहीं है, उसने कहा की वो किसी को वापस नहीं जाने को कहेगा।