ध्यानपूर्वक पढ़ें :आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए बताए उपाय
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित करते हुए देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की।
उन्होंने लॉकडाउन के दूसरे भाग में देशवासियों से सात बातों में साथ माँगा और कहा कि इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय की गाइडलाइनों का पालन करे।
उन्होंने कहा कि अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी और काढ़ा का निरंतर सेवन करें। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू चीजों के बारे में जिनसे इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।
आयुष मंत्रालय ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए निम्नलिखित उपाय बताए हैं:
- दिनभर गर्म पानी का सेवन करें
- प्रतिदिन 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और मैडिटेशन का अभ्यास करें
- हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन को अपने भोजन में शामिल करें
- सुबह च्यवनप्राश लें। मधुमेह रोगियों को शुगर फ्री च्यवनप्राश लेना चाहिए
- हर्बल चाय पिएं, तुलसी के पत्तों से बना काढ़ा, दालचीनी, कालीमिर्च, शुंठी और मुनक्का का सेवन दिन में एक या दो बार करें
- इसके अलावा एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में एक से दो बार तक सेवन कर सकते हैं
ये सभी उपाएँ इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए हैं इनसे कोरोनावायरस का इलाज नहीं हो सकता है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानिओं के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें।
5 चीज़े जो इम्युनिटी बढ़ा सकती है :
- विटामिन सी- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों में विटामिन सी का नाम प्रमुखता से आता है। विटामिन सी सबसे ज्यादा खट्टे फलों में मौजूद होता है जैसे संतरा, मौसमी, किन्नू, स्ट्रॉबेरी, जामुन, नींबू और आंवला। विटामिन सी शरीर में श्वेत रक्त कोशिका को बनाता है जो कि इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
- हल्दी- हल्दी के बारे में तो आपलोग जानते ही हैं कि आपकी रसोई में इससे बढ़िया कोई दवा नहीं है। हल्दी को दर्द निवारक भी कहा जाता है, इसीलिए चोट लगने पर हल्दी और चूने का लेप लगाया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी का सेवन नियमित रूप से करें।
- अदरक- अदरक एक गर्म खाद्य पदार्थ है। कफ और खांसी के इलाज में इसे रामबाण कहा गया है। अदरक का सेवन आपको इंफेक्शन और फ्लू से बचाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अदरक का सेवन सब्जी, चाय, काढ़ा आदि के रूप में कर सकते हैं। अदरक कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है और पुराने दर्द में भी काम करता है।
- लहसुन- लहसुन को तामसी भोजन में शामिल किया गया है लेकिन यह एक औषधी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लहसुन काफी मददगार है। नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थट्रस्टेड के अनुसार, लहसुन निम्न रक्तचाप और धमनियों को सख्त बनाने में मदद करता है। लहसुन में एलिसिन पाया जाता हो जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
- पालक- पालक आपको सब्जी की किसी भी दुकान पर मिल जाएगा। पालक विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। पालक को धीमी आंच पर पकाना चाहिए, नहीं तो इसमें मौजूद पोषकतत्व नष्ट हो जाएंगे।


0 टिप्पणियाँ