जल्दी न्याय करे महाराष्ट्र सरकार साधू महंतो की चेतवानी
महाराष्ट्र के पालघर में 2 साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार सवालों के घेरे में है।
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की पीट पीटकर हत्या के मामले में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पालघर में साधुओं की हत्या पर अखाड़ा परिषद् ने उद्धव ठाकरे को चुनौती दे दी है। उत्तर प्रदेश के प्रायागराज से अखाड़ा परिषद् ने महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौतीभरा सन्देश भेजा है।
अखाड़ा परिषद् ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में रावण राज चल रहा है
साधुओं की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो संतों के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि साधुओं की मौत पर मुझे आश्चर्य है कि यह मनुष्य नहीं कर सकता, राक्षस लोग ही ऐसा कर सकते हैं।
उन्होंने मांग रखी है कि इन् राक्षसों को वहीं मार देना चाहिए, इनका वध करदेना चाहिए क्योकि राक्षसों को मारने से कोई पाप नहीं होता। और जितने भी पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे उन सभी को बर्खास्त कर देना चाहिए और यदि इस पर कार्यवाही नहीं होती है तो लॉकडाउन के बाद नागा साधुओं की फौज महाराष्ट्र के लिए कूच करेगी।नरेंद्र गिरी महाराज ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में अब रावण राज आ गया है, जहां निर्दोष संत-महात्माओं को मारा जा रहा है, बिना किसी अपराध के मारा जा रहा है। यह घटना निंदनीय है।
इस घटना पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी गुस्सा व्यक्त किया है :
उनका कहना है कि इस घटना से पूरी मानवता शर्मसार हो गई है। इस नृशंस हत्या की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि वहां पर आधा दर्जन पुलिस वाले भी थे जो मूकदर्शक बने हुए थे। उनका कहना है कि कई वीडियो में तो ऐसा लग रहा था कि पुलिस वाले साधुओं को भीड़ वालों के हवाले कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हत्यारे तो दोषी हैं, लेकिन पुलिस भी इस घटना में कम दोषी नहीं है. पुलिस कह रही है कि पुलिस वालों को चोट लगी है। लेकिन एक्शन में कोई पुलिस वाला नहीं है तो चोट कैसे लग गई?
उन्होंने कहा की अगर राज्य सरकार न्याय के लिए कुछ नहीं करती तो इसमें केंद्रीय सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक हिंसा का रंग दिए जाने की भी कोशिश की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे सांप्रदायिक हिंसा नहीं माना और कहा है कि इस मामले में 100 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैली थी।
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की पीट पीटकर हत्या के मामले में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


0 टिप्पणियाँ