लॉकडाउन में इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे है लोग
Coronavirus से जंग में केंद्र सरकार ने पहले 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी और उसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। इसकी वजह से लोग घरों में बैठकर सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन कर रहे हैं। ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लोग कोरोनावायरस से संबंधित काफी जानकारियां Google Search करके प्राप्त कर रहे हैं। Google Search भारत में ही नहीं, कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सर्च इंजन है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन है। लोग घरों में बैठकर लॉक डाउन खुलने से लेकर कोरोना से जुड़ी हर जानकारी के लिए Google Search का रूख कर रहे हैं।
बीमारी से निपटने के लिए जहां लोग घरों में बंद हैं वहीं खुद को सुरक्षित रखने के लिए इंटरनेट पर इसकी जानकारी सर्च कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना वायरस टिप्स सबसे ज्यादा 10 मिलियन बार सर्च किया गया है।
लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को घर से ही विडियो कॉन्फ्रेंसिंग करनी पड़ रही है। इसी वजह से विडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर्स को भी काफी सर्च किया गया। Zoom, Skype, Google Hangouts, Microsoft Teams और GoToMeeting टॉप-5 सॉफ्टवेयर की सर्च में रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ने Amazon Prime, Netflix, Hotstar, Voot और Zee 5 जैसे विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को भी खूब सर्च किया है।
यूजर्स कोरोना वायरस की ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना चाहते हैं। ऐसे में वे ढेर सारे सवाल इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। सबसे ज्यादा सर्च किया गया सवाल है- क्या है Covid-19? इसके अलावा ये सवाल भी खूब सर्च किए गए हैं:
- सतह पर कितनी देर तक रहता है कोरोना वायरस?
- घर पर कैसे बनाएं मास्क?
- क्या कोरोनावायरस का कोई टीका है?
- क्या कोरोनावायरस का कोई इलाज है?
- COVID-19 को 7 लाख बार सर्च किया गया है।
- Coronavirus symptoms को 5 लाख बार लोगों ने सर्च किया है।
- Coronavirus prevention को भी 2 लाख बार सर्च किया गया है।
- Coronavirus Tips को सबसे ज्यादा बार सर्च किया जा रहा है।
- इस कीवर्ड को Google में करीब 1 करोड़ बार सर्च किया गया है।
- India Covid-19 tracker कीवर्ड को 1.2 लाख बार सर्च किया गया है।
- इसके अलावा Aarogya Setu कीवर्ड को 2 लाख बार सर्च किया गया है।
- वहीं, Coronavirus को 5 मिलियन यानि की 50 लाख बार सर्च किया गया है।
- इसके आलावा Lockdown को लोगों ने 2 लाख से ज्यादा बार सर्च किया है।
- Aarogya Setu apps download को लोगों ने 1 लाख से ज्यादा बार सर्च किया है।
- Lockdown in India और Lockdown India को 1-1 लाख बार से ज्यादा बार सर्च किया गया है।
- Lockdown Extension को लोगों ने 1 मिलियन यानि की करीब 10 लाख बार सर्च किया है।
- 2 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए Coronavirus ट्रैकिंग Aarogya Setu app को लोगों ने 3.2 लाख बार सर्च किया है।
- जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मलेरिया की दवा Hydroxychloroquine की मांग की है, तब से लोग Google पर इसे भी सर्च कर रहे हैं। इस कीवर्ड को 6 लाख बार सर्च किया गया है।



0 टिप्पणियाँ