लॉकडाउन से निर्मल होने लगी गंगा जी, 40 से 50 फीसदी हुआ नदी का जल साफ
COVID-19 के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन भले ही लोगों को परेशान कर रहा हो,लेकिन प्रकति इस समय चैन की साँस ले रही है। लॉकडाउन मे वाहनों के ना चलने से देशभर मे प्रदूषण अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। अभी की हवा की गुणवत्ता पहले की तुलना मे काफी अच्छी है।
अब बात करते है गंगा नदी की......
गंगा नदी के लिए लॉकडाउन किसी वरदान से कम नहीं है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और कारखाने बंद होने के कारण गंगा नदी का जल निर्मल हो गया है। गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने के लिये दशकों से जारी तमाम कोशिशों का असर कभी देखने को नहीं मिला, हालाँकि इस लॉकडाउन के समय मे गंगा नदी का प्रदूषण पहले के मुकाबले 40 से 50 फीसदी कम हो गया है।
लॉकडाउन की वजह से पूरे देश मे लगभग सभी फैक्ट्रियां मे काम बंद है। जिसका सीधा असर अब गंगा नदी पर दिख रहा है। गंगा मे प्रदूषण फैलाने के बाद से कभी इतना सुधार नहीं देखा गया। आईआईटी बीएचयू केमिकल इंजीनिरिंग और टेक्नॉलजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. पीके मिश्रा कहते है, गंगा मे होने वाले प्रदूषण मे उद्योगों की 10 फीसदी हिस्सेदारी यही। इसी कारण आज गंगा की स्थिति बेहतर हुई है।
प्रोफेसर पीके मिश्रा ने आगे कहा, कि 15 से 16 मार्च को हुई बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, इससे भी नदी मे सुधार दिखाई दिया है। अगर पहले की तुलना की जाये तो एक अच्छा सुधार देखने को मिला है।

