उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होगी शराब की बिक्री
कोरोना वायरस के चलते पुरे देशभर में लॉकडाउन लागू है। वहीं पर लॉकडाउन के चलते शराब के ठेके भी तभी से बंद है,वही शराब को लेकर खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश में शराब का उत्पादन जल्द शुरू होगा। यूपी सरकार ने शराब और बीयर की अनुमति प्रदान कर दी है।
ऐसी संभावना है कि समीक्षा के बाद यूपी में जल्द ही शराब और बेयर की दुकानें खोलने के भी आदेश जारी किये जा सकते है।
आप को बता दे कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए नीति घोषित की थी। इस नीति में शराब की बेसिक लाइसेंस की फीस पिछले वर्ष की तुलना में 10प्रतिशत, अंग्रेजी शराब की बेसिक लाइसेंस की फीस में 20 प्रतिशत, और बीयर की दुकान लाइसेंस फीस 15 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री जल्द शुरू होगी, इसके लिए आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव 'संजय आर भूस रेड्डी' ने आदेश जारी भी किया है। आदेश में उनके द्वारा बताया गया है कि कि फुटर दुकानों का संचालन करने से पहले उत्पादन शुरू कराएं।
आबकारी आयुक्त के पत्र के आधार पर उन्होंने ये आदेश दिया है, शराब के उत्पादन के समय सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव की भी शर्तो का पालन करने के भी आदेश है।


0 टिप्पणियाँ