नागा बाबाओं पर टिप्पड़ी करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में दो युवकों को सोशल मीडिया पर नागा साधुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। ये दोनों युवक नागा साधुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।
लेकिन इसी बीच इनकी पोस्ट पर बजरंग दल के जिला संयोजक की नज़र पड़ गयी और उन्होंने इन दोनों की पुलिस थाने में शिकायत करदी।
पुलिस ने पहले मामले को समझा और फिर शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बजरंग दाल के जिला संयोजग सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुरे देश में लॉकडाउन का पालन बिलकुल सही ढंग से किया जा रहा था लेकिन इसी बीच जमातिओं ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और पुरे देश में फ़ैल गए और मुस्लिम भाइयों में कोरोना फैलाकर कोरोना के संक्रमण को देश में बढ़ा दिया। मोहम्मद असग़र नाम से एक फेसबुक के अकाउंट पर उन जमातियों की तुलना नागा साधु संतों से की जिनकी श्रंखला हज़ारो सालों से रही है और हिन्दू धर्म में इनकी बहुत आस्था और सम्मान है। और तुलना करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। जिसपर हमने महोबा कोतवाली में शिकायत पत्र दिया था उसपर उन लोगों को पुलिस ने पकड़ा और उचित कानूनी कार्यवाही की गई।महोबा शहर के छजमनपुरा में रहने वाले मोहम्मद असग़र और आफताब उर्फ़ सूरज ने साधु संतों और नागा बाबाओं को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर हिन्दू धर्म मानने वाले लोगों में खाफी गुस्से का माहौल बन रहा था।
इस घटना के बाद बजरंग दल की और से शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
धार्मिक मामलों पर आपत्ति जनक पोस्ट करने पर लोगों को जेल की हवा भी खानी पड़ रही है।
"दो लोग है एक आफताब उर्फ़ सूरज और दूसरा मोहम्मद असग़र जो महोबा के रहने वाले हैं। इन्होने फेसबुक पर पोस्ट करके माहौल ख़राब करने का प्रयास किया था। इनके विरुद्ध 151 की कार्यवाही की गई है और इनसे लीखित माफीनामा लिया गया है और ऐसा काम जो भी करेगा उसके खिलाग सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी", अनिल कुमार सिंह, S.H.O. , महोबा।


0 टिप्पणियाँ