तब्लीगी जमात के लोगों ने  खुलेआम इधर उधर घूम कर कोरोना वायरस का संक्रमण पुरे देश में फैला दिया है, बयान लिया वापस।

के. नारायण स्वामी डिप्टी सीएम corona virus

के. नारायण स्वामी डिप्टी सीएम आंध्रप्रदेश  ने  बीती 11 अप्रैल शनिवार को मिडिया से बात करते हुए।  तब्लीगी जमात के लोगों पर कोरोना फ़ैलाने का आरोप लगाया है।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, तब्लीगी जमात के लोगों ने  खुलेआम इधर उधर घूम कर कोरोना वायरस का संक्रमण पुरे देश में फैला दिया है।  साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस-प्रशासन के साथ भी जमातियों का व्यवहार सही नहीं है।  ये लोग शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे नियमों को भी नहीं मान रहें है।  के. नारायण स्वामी द्वारा तिरुपति में ये बयान दिया गया, लेकिन बाद में विवाद होने के कारण उन्होंने माफ़ी मांग ली।


के. नारायण स्वामी यह भी कहा कि जमातियों के खान पान के साथ साथ उनकी दिनचर्या और रहन सहन भी सही  नहीं है। सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहे वीडियोस का हवाला देते हुए उन्होंने ये सभी बातें कही। आपको बता दें मरकज में 21 दिन रहे व्यक्ति ने भी खुलासा किया कि कैसे मरकज़ जमाती 6-7 लोगों के समूह में एक साथ बैठ कर झूठा खाना खाते हैं, साथ ही उन्हें यह भी सिखाया जाता है कि मल-मूत्र कैसे त्याग करना है और सेक्स कैसे किया जाता है यह भी सिखाया जाता है।  वहां एक ही पानी से सभी मुँह हाथ धोते है। 


“मेरे मन में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ कोई दुर्भावना नहीं है। वो अल्लाह से दुआ कर सकते हैं। अल्लाह दयालु है। लेकिन, वे सारे गंदे काम करते हैं। खानपान में वे शुद्धता का पालन नहीं करते। साफ़-सफाई का भी ध्यान नहीं रखते। उन्होंने अपनी आदतों के कारण आज कोरोना से उपजी आपदा को यहाँ लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने गलियों में और दुकानों में घूम कर इस रोग को फैलाया। मैं उन सबसे आग्रह करता हूँ कि आप डॉक्टरों का सहयोग कीजिए और अपना इलाज करवा कर ठीक होइए। दूसरों को आपसे संक्रमण न हो, इसके लिए ऐसा करना आवश्यक है।”


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर तब्लीगी जमात के लोग गुड़-गोबर नहीं करते तो आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या  सिर्फ 25 से 26 ही होती।

अगले ट्वीट में के. नारायण स्वामी ने अपने बयान को वापस ले लिया साथ ही माफ़ी मांगते हुए कहा की अगर किसी को मेरे बयांन से ठेस पहुंची हो तो मैं माफ़ी मांगता हूँ।


आँध्रप्रदेश में अभी 405 केस कोरोना के हैं, और अभी तक 6 लोगों की मृत्यु और 10 लोग रिकवर हुए हैं।