वर्तिका सिंह ने मौलाना मोहम्मद साद पर 51रूपये का इनाम घोषित किया है
निजामुद्दीन मरकज़ से निकले जमातियों से देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। कई शहरों से जमाती मिल रहे है और पुरे देश में जमातियों ने कोरोना के मरीजों की तादात बढ़ा दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना के केसेस की संख्या 4,067 है जिसमे से 1,445 केसेस पूर्ण रूप से तब्लीग़ी जमात से सम्बंधित हैं।मौलाना साद, जिसने निजामुद्दीन मरकज़ में यह तब्लीग़ी जमात की मण्डली करवाई थी वह अभी भी फरार है और सामने नहीं आ रहा है। और अब दिल्ली पुलिस ने मौलाना को दूसरा नोटिस भेजा है। पहले नोटिस में दिल्ली पुलिस ने मौलाना से कुछ सवालों के जवाब मांगे थे और दूसरे नोटिस में सिर्फ जानकारी मांगी गई है। मौलाना तो आइसोलेशन में चला गया लेकिन जमाती देश भर में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने यह घोषणा की है कि जो हजरत निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात आयोजित करने वाले मौलाना साद को पकड़ेगा उसे 51 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके सरकार से अनुरोध किया है।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा लगा कर उसे जेल भेजा जाए। मौलाना साद पर देश की जनता को कोरोना महामारी के संकट में डालने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बोला कि वह देश की ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते और एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते यह एलान करती है की जो भी देशवासी इस गद्दार को , इस आतंकवादी को पकड़वाने में हमारे पुलिस प्रशासन का सहयोग करेगा उसे वे अपनी तरफ से 51000 रूपए का नकद इनाम देंगी।

