दुनिया के पांच रोचक तथ्य जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे
उमंगोट नदी
![]() |
| उमंगोट नदी |
ये ख़ूबसूरत नदी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से 95 किमी दूर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित पूर्वी जयंतिया हिल्स ज़िले के दावकी कस्बे में बहती है. उमंगोट नदी तीन गांवों दावकी, दारंग और शेंनान्गडेंग से होकर बहती है. इन तीन गांवों में करीब 300 घर हैं और सभी मिलकर इस नदी की सफ़ाई करते हैं. गंदगी फैलाने पर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाता है. महीने में तीन से चार दिन कम्युनिटी डे के होते हैं. इसी दिन गांव के हर घर से कम से कम एक व्यक्ति नदी की सफाई के लिए आता है.
नामीबिया रेगिस्तान
![]() |
| नामीबिया रेगिस्तान |
दक्षिण अफ्रीका के पूवी नामीबिया में स्थित नामीबिया रेगिस्तान करीब 1, 35000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। दुनिया का एकमात्र तटीय समुद्र जहां दूर दूर तक कोहरा छाया रहता है। दुनिया का सबसे बड़ा रेत का टीला बिग डैडी यहीं देखने को मिलता है। इस टीले की लम्बाई 325 मीटर है। इसके अलावा यहां ड्यून 45 भी है जिसे दुनिया का फोटोजेनिक टीला कहा जाता है। नामीबिया में विश्व के दो सबसे प्राचीन और विशाल रेगिस्तान मौजूद है कालाहारी और 80 मिलियन साल पुराना नामीबिया रेगिस्तान। और यहां साल के 365 दिन में से 300 दिन सूर्य की रोशनी रहती है।
हरियल पक्षी
![]() |
| हरियल पक्षी |
भारत के महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल है। इसे इंग्लिश में Yellow footed green pigeon कहते हैं, यह एक बहुत ही सुंदर कबूतर होता है, जिसका रंग हरा ऑलिव होता है, जो कि एक ऐसा पक्षी है, जो कभी धरती पर अपने पैर नहीं रखता। इन्हें ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाना पसंद करते हैं। ये सामाजिक प्राणी हैं और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं।
कपास
![]() |
| कपास |
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि नोट कागज के बनते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोट कागज के नहीं बल्कि कपास के बनते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और वो जल्दी फटते नहीं हैं।
मोकानो फॉल्स
![]() |
| मोकानो फॉल्स |
यह दो देशों की बॉर्डर पर बना ये झरना सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है, मोकानो फॉल्स अर्जेंटीना और ब्राज़ील के बीच का बार्डर है। और पर्यटक इसे देखने के लिए विवश हो जाते हैं. आपको बता दें, इस झरने को दोनों देशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जहां अर्जेंटीना में इसे मोकानो फॉल्स कहा जाता है वहीं ब्राज़ील में यह इग्वाजू फॉल्स के नाम से प्रसिद्ध है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये दुनिया का ऐसा अनोखा झरना है जो नदी के बराबर है. इसकी लम्बाई 3 किलोमीटर और ऊंचाई 25 मीटर है। बता दें, मोकानो फॉल्स का बहाव 5 महीने के लिए कम हो जाता है जिसमें आप वाटर स्पोर्ट का मजा ले सकते हैं. अक्सर इसी दौरान यहां के लोग अपना वीकेंड मनाने आते हैं और जमकर यहां के पार्क का इस फॉल का मज़ा लेते हैं। इस खुबसूरत प्राकृतिक जगह पर दोनों देशों ने पार्क भी बनाए हैं।






0 टिप्पणियाँ