लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू होगा :


केंद्र सरकार ने 31 मई तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। 

देश में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए जारी लॉकडाउन का तीसरा चरण आज यानी रविवार 17 मई को समाप्त हो रहा है। 
18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण (Lockdown 4.0) शुरू होगा।
भारत में लॉकडाउन की शुरुआत 25 मार्च को हुई थी। जिसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों पर रोक लग गई थी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ राहतें दी गई थीं। अब उम्मीद है कि चौथे चरण में कुछ और राहतें मिल सकती हैं।
लॉकडाउन 4.0 अब 14 दिन का होगा, जिसकी मियाद 31 मई तक की रखी गई है। इसके लिए गाइडलाइंस की घोषणा थोड़ी देर में होगी।  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने पांचवे संबोधन में साफ किया था कि लॉकडाउन का चौथा चरण बिलकुल नए कलेवर होगा। 

गृह मंत्रालय (एमएचए) भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा COVID-19 के नियंत्रण के लिए किए जाने वाले उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।

निम्नलिखित गतिविधियाँ पूरे देश में प्रतिबंधित रहेंगी: 

  • सभी घरेलु तथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राएं (चिकित्सा सेवाओं के अलावा)।
  • सभी स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग इंस्टिट्यूट। 
  • सिनेमा घर, शॉपिंग माल्स, जिम तथा अन्य असेम्ब्ली हॉल्स बंद रहेंगे। स्टेडियमों को खोलने की अनुमति है परन्तु दर्शकों का आना वर्जित हैं। 
  • सभी धार्मिक स्थलों पर जनता का जाना वर्जित हैं। 
  • सभी सामाजिक / राजनीतिक / खेल / सांस्कृतिक / धार्मिक समारोहों पर रोक है। 


 

 

Night Curfew:  

आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

कमजोर लोगों की सुरक्षा:

65 वर्ष से अधिक आयु के लोग, सह-रुग्णता वाले लोग, गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों घर में ही रहें केवल आवश्यक और स्वास्थ्य समस्याओं को छोड़कर।

दंड संबंधी प्रावधान:

इन गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाला किसी भी व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।