IPL की कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज:
Indian Premier League (IPL) यकीनन ही दुनिया की सबसे प्रसिद्ध टी-20 लीग है। हर क्रिकेट फैन के लिए IPL एक त्यौहार की तरह होता है।
इस साल यह टूर्नामेंट मूल रूप से 29 मार्च 2020 को शुरू होने वाला था, लेकिन वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया था।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को घोषणा की कि भारत में लॉकडाउन, 3 मई 2020 तक चलेगा, तो BCCI ने टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।
इस लीग का अब तक का सफर बहुत बेहतरीन रहे है लेकिन इस दौरान कई विवाद भी सामने आये हैं।
ये हैं IPL के कुछ सबसे बड़े विवाद :
- जब हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को जड़ा थप्पड़ (Slap Gate):
यह बात 2008 आईपीएल की है जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा। हरभजन, सचिन तेंदुलकर की चोट के कारण उस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे और श्रीसंत किंग्स इलेवन के लिए खेल रहे थे। मुंबई के मैच हारने के बाद और जब प्लेयर्स प्रथागत हाथ मिलाने के लिए मिले थे, तब हरभजन ने श्रीशांत को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। श्रीसंत लाइव टी.वी. पर रट हुए भी नज़र आये थे। इसके बाद हरभजन सिंह पर आईपीएल के उस सीजन के लिए प्रतिबन्ध भी लगाया गया था। - रविंद्र जडेजा पर एक सीजन के लिए लगा बैन:
रवींद्र जडेजा, जो वर्तमान देश के प्रमुख ऑलराउंडरों में से एक हैं, उनको को 2010 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को सूचित किए बिना एक और फ्रेंचाइजी (कथित रूप से मुंबई इंडियंस) के साथ एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की कोशिश करने के बाद आईपीएल में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। - जब सौरव गांगुली को KKR से बहार कर दिया गया था:
आईपीएल में सबसे भावनात्मक विवाद में से एक है जब सौरव गांगुली को KKR से हटा दिया गया था, जो पहले तीन सीजन के दौरान टीम के कप्तान थे, जिसने पूरे भारत में दादा के प्रशंसकों को नाराज कर दिया था। KKR के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की, गांगुली को टीम से बाहर करने के लिए काफी आलोचना हुई थी। हालाँकि, पूर्व भारतीय कप्तान चौथे सीजन के लिए पुणे वॉरियर्स टीम में चले गए थे जिसने दादा के प्रशंसकों को बहुत खुश किया। - वानखेड़े में शाहरुख खान की बड़ी लड़ाई:
2012 की घटना में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप था कि शाहरुख़ खान ने सुरक्षा कर्मचारियों पर अभद्रता की। नतीजतन, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शाहरुख खान पर अगले पांच साल के लिए स्टेडियम के परिसर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया।हालांकि इस प्रतिबन्ध को 2015 में हटा लिया गया था। - स्पॉट फिक्सिंग विवाद:
इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था। 2013 आईपीएल सीजन में 11 बुकी और 3 खिलाडी श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को आईपीएल फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के शीर्ष अधिकारी और पूर्व BCCI अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के co-owner राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2 साल के लिए निलम्भित कर दिया गया था।







0 टिप्पणियाँ