एक बार नारद मुनि जो भगवान के बहुत ही प्रिय भक्त हैं, भगवान श्री कृष्ण से मिले। और जब वे चल रहे थे, तो नारद मुनि ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा, "मेरे प्यारे श्री कृष्ण, क्या आप मुझे अपनी माया शक्ति दिखा सकते हैं? कृपया मुझे माया नामक इस जादू का रहस्य समझाएं और वह कैसे कार्य करती हैं?"
भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसा करने में संकोच किया। तो श्री कृष्ण ने अपने प्रिय भक्त से पूछा:
मेरे प्रिय नारद जी क्या आप वास्तव में मेरी माया की शक्ति देखना चाहते हैं?
नारद जी दृढ़-संकल्पित थे इसलिए उन्होंने कहा- हाँ, श्री कृष्ण मुझे यकीन है। मैं आपकी माया की शक्ति देखना चाहता हूँ!
भगवान श्री कृष्ण ने जवाब दिया- ठीक है नारद जी मैं आपको अपनी माया दिखाऊंगा। यहाँ छाँव में लेट जाइए और मैं आपको सब कुछ बताता हूँ। लेकिन पहले, नारद जी, यहाँ बहुत गर्मी है, क्या आप मुझे शीतल जल पीला सकतें हैं?
नारद जी ने अपने प्रिय भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने का वचन दिया। वह खेतों के पार निकल गए। नारद जी चलते रहे और चलते-चलते सूर्य ढलने लगा। गर्मी असहनीय हो गई। चलते-चलते नारद जी का गला भी सूख गया; उन्होंने सोचा कि वह दो गिलास पानी मांगेगें, और दूसरा खुद पिएंगे।
अंततः वे एक गाँव में पहुंचें और एक घर में गए। दरवाजा खुला - और वहाँ सबसे खूबसूरत कन्या खड़ी थी। नारद जी उस कन्या की मुस्कान को देखकर मोहित हो गए। नारद जी निःशब्द वहीँ देर खड़े रहे और फिर वे बोले, "क्या आप मुझसे विवाह करेंगी?"
दंपति परिवार के आनंद के जीवन के लिए बस गए। कुछ समय बाद, बच्चों का आगमन शुरू हुआ। नारद जी की एक बहुत ही प्रफुल्लित घ्रह्स्ती बस गयी।
नारद जी अपनी पत्नी के साथ अपनी घ्रह्स्ती में व्यस्थ हो गए अपने निजी छोटे से संसार में तल्लीन हो गए। देखते ही देखते कई वर्ष बीत गए। बच्चे बड़े हो गए, स्कूल गए, शादी कर ली; समय में, पौत्र-दौहित्र का आगमन हुआ। नारद जी एक महान परिवार के संरक्षक बने, पूरे गाँव द्वारा सम्मानित; उसकी भूमि क्षितिज तक फैली थी। वह और उसकी पत्नी एक-दूसरे को प्यार से देखते और कहते, "क्या आपको नहीं लगता कि दादा-दादी होना धरती का सबसे बड़ा सुख हैं?"
तभी बाढ़ आ गई। गाँव के खेत एक उग्र नदी बन गए, और नारद जी की असहाय आँखों के आगे, वह सब कुछ जिससे वे प्यार करते थे- उनकी ज़मीनें, उनके मवेशी, उनका घर, लेकिन विशेष रूप से उनकी प्यारी पत्नी और उनके सभी बच्चे और पौत्र-दौहित्र - बह गए। सारे गाँव में, केवल वह ही बचे।
वह उन्हें इस सभी आपदाओं से बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हुए। विनाश देखने में असमर्थ, नारद जी अपने घुटनों पर गिर गए और अपने दिल की बहुत गहराई से मदद के लिए रोए। "कृष्णा! कृष्णा!"
तुरंत ही, भयंकर बाढ़ गायब हो गई और वहां भगवान श्रीकृष्ण खड़े थे, जहां से नारद जी पानी लेने के लिए चले थे जो बहुत वर्ष पहले लग रहा था।
"नारद जी," भगवान ने धीरे से पूछा, "मेरा पानी का गिलास कहाँ है?
यह माया की शक्ति है। जो हमें भगवान् श्रीकृष्ण के कमल रुपी चरणों को भूलने पर विवश कर देती है। हम सभी की आँखों पर माया का पर्दा है। प्रभु के इस भ्रम से मुक्त होने के लिए हमें उनके पवित्र नाम का सहारा लेना होगा-
- हरे कृष्ण हरे कृष्ण
- कृष्ण कृष्ण हरे हरे
- हरे राम हरे राम
- राम राम हरे हरे॥
भगवद्गीता के अध्याय 7 श्लोक 14 में श्रीकृष्ण कहते हैं :
दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया |
मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते ||
क्योंकि मेरी यह गुणमयी दैवी
माया बड़ी दुरत्यय है अर्थात् इससे पार पाना बड़ा कठिन है। जो केवल मेरे ही
शरण होते हैं वे इस मायाको तर जाते हैं।


0 टिप्पणियाँ