कोरोना महामारी - विश्वयुद्ध से भी घातक :
PM मोदी ने गुरूवार, 19 मार्च को 130 करोड़ हिन्दुस्तानिओं को सम्बोधन करते हुए आग्रह किया है की वे अपने आप को कोरोनावायरस से बचने के लिए जनता कर्फ्यू रखा जाये जो द्वारा जनता के लिए ही हो | उन्होंने कहा की उन्हें लोगो के आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए |
अब तक भारत में कोरोनावायरस की वजह से 4 लोगो की मृत्यु हो चुकी है | कोरोनावायरस की शुरुआत चीन के एक शहर वूहान में हुई थी |
कोरोना महामारी को विश्वयुद्ध से भी घातक इसलिए कहा जा है क्योकि विश्वयुद्ध में देश दूसरे देशों से मदद पा रहे थे लेकिन इसमें कोई भी देश दूसरे देश की मदद नहीं कर सकते है |
PM मोदी के नवरात्री के लिए 9 निवेदन :
PM मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए भारत की जनता से 9 निवेदन किये | उन्होंने कहा कि नवरात्री का त्यौहार कुछ ही दिनों में आ रहा है | यह त्यौहार शक्ति की पूजा का त्यौहार है | उन्होंने इन 9 दिनों के लिए 9 निवेदन किए है:- प्रत्येक भारतवासी सगज रहें, सतर्क रहे, आने वाले कुछ सप्ताह तक, जब बहुत जरुरी न हो अपने घर से बाहर न निकले |
- 60 से 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति घर के भीतर ही रहें |
- इस रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें |
- दूसरो की सेवा कर रहे लोगो का 22 मार्च को शाम 5 बजे 5 मिनट तक करतल ध्वनि से आभार व्यक्त करें |
- रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचे, जो सरजरी बहुत आवश्यक न हो तो उसकी तारीख आगे बढ़वाए |
- वित्त मंत्री के नेतृत्व में गठित COVID-19 Economic Response Task Force से आवश्यक फैसले लेने का आग्रह |
- व्यापारी जगत से तथा उच्च आय वर्ग से वेतन न काटने का आग्रह |
- देशवासियों से सामान संग्रह न करने तथा "Panic Buying" न करने का आग्रह |
- आशंकाओं व अफवाहों से बचने का आग्रह |

