यू.पी. पुलिस कर सकती है कनिका कपूर के खिलाफ F.I.R. दर्ज:

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही के कारण उनके खिलाफ हुई F.I.R. दर्ज

कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली सेलिब्रिटी है जिनके COVID-19 का नतीजा पॉजिटिव आया है | मशहूर गायक ने इसकी पुष्टि अपन सोशल मीडिया से कर दी है | 

कनिका ने अपने Instagram के जरिये बताया

लंदन से लौटने के बाद लखनऊ में की एक पार्टी अटेंड:

ऐसा कहा जा रहा है कि कनिका कपूर ने अपनी यात्राऔं की जानकारी अथॉरिटीज से छुपाई राखी और तो और लंदन से भारत लौटने के बाद उन्होंने  लखनऊ में एक पार्टी अटेंड की थी जिसमे लगभग 100 लोग मौजूद थे | और अब यह संभावना है की उन लोगो में भी कोरोना के वायरस फ़ैल गए हो |
उनके पिता ने बताया है की उन्होंने 3 पार्टिया अटेंड की है जबकि कनिका ने बताया है उन्होंने सिर्फ एक छोटा सा "get together" अटेंड किया था और उन्होंने कहा है की उन्होंने हर वक़्त ग्लव्स पहने हुए थे | 
जल्द ही, लखनऊ शहर को पूरा बंद कर दिए गया है सिर्फ दवाइयों की दुकाने तथा अस्पतालों को खुला छोड़ा गया है | 

IPC की धरा 269 के तहत यू.पी. पुलिस क्र सकती है F.I.R. दर्ज:

सूत्रों के अनुसार यू.पी. पुलिस कनिका कपूर के खिलाफ सख्त कार्यवाही ले सकती है तथा उनके खिलाफ IPC की धरा 269 के तहत F.I.R. दर्ज करवा सकती है | 
भारतीय दंड संहिता की धारा 269 के अनुसार, जो कोई विधिविरुद्ध रूप से या उपेक्षा से ऐसा कोई कार्य करेगा, जिससे कि और जिससे वह जानता या विश्वास करने का कारण रखता हो कि, जीवन के लिए संकटपूर्ण किसी रोग का संक्रम फैलना संभाव्य है, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा | 
इस दौरान, लखनऊ के जिला अधिकारी कनिका कपूर द्वारा अटेंड की हुई सभी पार्टियों की छान-बीन करेंगे |