योगी सरकार का कोरोना के खिलाफ प्लान:
![]() |
| भारत में 17 मार्च की दोपहर तक कोरोना के 131 मामले सामने आये हैं |
भारत में मंगलवार (17 मार्च) दोपहर तक कोरोनावायरस के कुल 131 मामले सामने आये है | देश में अब तक इस वायरस की वजह से 3 लोगो की मौत हो चुकी है |
कोरोनावायरस को देखते हुए सरकार ने गरीबो की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है |
योगी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक कमिटी का गठन किया है जो कि राज्य में गरीबो को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम करेगी | यह पैसा सीधे गरीबो के कहते में RTGS (Real-Time Gross Settlement) के जरिये डाल दिया जायेगा |कोरोनावायरस के मध्य नज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसले लिए है :
- सभी पर्यटन स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे
- सभी स्कूल और कॉलेज 2 अप्रैल तक बंद रहेंगे
- किसी भी ऐसे कार्यक्रम की मंजूरी नहीं जिसमे भीड़ हो
- उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है
- यू.पी. में सभी परीक्षायें रद्द की जा चुकी है
- सरकारी कर्मचारियों के लिए "वर्क फ्रॉम होम" पर फैसला लिया जायेगा जो कि चीफ सैक्रेटरी लेंगे
- प्राइवेट सेक्टरों से भी अपील की जाती है की वो "वर्क फ्रॉम होम" को तवज्जो दें |

