मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के चौराई में 40 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।


मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के चौराई में 40 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर


आरोप है की ये लोग एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे।
"इन सभी लोगो ने धरा 144 का उलंघन किया है । मस्‍जिद में ये नमाज पढ़ रहे थे। यह मामला महामारी अधिनियम व इससे संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है" ,चौराई के स्‍टेशन इनचार्ज ने बताया। 

इन लोगो को फिलहाल तो जमानत दे दी गई है परन्तु क्षेत्र में लागू नियमों का उल्‍लंघन करने के आरोप में इनपर आपदा प्रबंधन अधिनियम, मध्‍यप्रदेश (Disaster Management Act, Madhya Pradesh), मध्‍य प्रदेश पब्‍लिक हेल्‍थ एक्‍ट 1949 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
खैरिखुर्द गांव के सरपंच भी इन 40 लोगों के साथ शामिल हैंं जो जिला मुख्‍यालय से 38 किमी दूर चौराई तहसील के मस्‍जिद में नमाज के लिए आए थे।
जब मस्जिद के बहार भीड़ एकत्रित हुई तब पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस की टीम को खबर की गई और इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
कोरोनावायरस की वजह से देश में अब तक 199 मौतें हो चुकी हैं तथा वर्तमान में 6,412 लोग संक्रमित हैं।
ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और ट्विटर पर अधिकांश लोग इन्‍हें आड़े हाथों ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग इनका समर्थन भी कर रहे हैं।
कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन चल रहा है जो 25 मार्च को आरम्भ हुआ था और किसी अन्य निर्णय आने तक 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ-साथ कई जगहों पर धरा 144 भी लागु है जिसका मकसद लोगों को एकत्रित होने से रोकना है। इस धरा के किसी जगह पर लागू होने के बाद इलाके में पांच या उससे अधिक लोग एक जगह मौजूद नहीं होने चाहिए। इसका उल्‍लंघन करने वालों को तीन साल तक की जेल भी हो सकती है।