लॉकडाउन पास मांगने पर सिपाही पर किया हमला
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, असम, कश्मीर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य प्रदेश भी, सम्भवतः कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं बचा पूरे देश में जहाँ पुलिसकर्मियों को मजहबी उन्मादियों ने मुसीबत में ना डाला हो। देश भर कोरोना से पूरे देश के जनमानस को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने में डॉक्टर्स के साथ पुलिस कर्मी भी जुटे हुए हैं। लेकिन जिस तरह से डॉक्टर्स को शारीरिक और मानसिक परेशानी एक सम्प्रदाय विशेष द्वारा दी जा रही है वही स्थिति पुलिस कर्मियों के लिए भी उत्पन्न की जा रही है।
खबर है भिलाई के खुर्सीपार इलाके में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला था वही पर अतीक अंसारी नामक शख्स ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमे पुलिस कर्मी के हाथ की उंगलिया टूट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धरा 186, 294, 332, 353, और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जोर शोर से उसकी तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि, खुर्सीपार में 112 वाहन पर तैनात सिपाही राजेश उरांव रायपुर कंट्रोल रूम से मिली एक सूचना के आधार पर मच्छी मार्केट में किसी घटना की जानकारी के लिए जा रहे थे। तभी मस्जिद के सामने से आ रही एक कार जिसका नम्बर CG 04 HS - 9912 उसमे सवार अतीक अंसारी ने अपनी कार पुलिस वहान 112 के आगे केनाल रोड में लगा कर सड़क जाम कर दी। इसके बार सिपाही राजेश उरांव ने आरोपी से लॉकडाउन का पास दिखाने के लिए कहा तो अतीक अंसारी ने अपनी राजनैतिक धौंस दिखाते हुए सिपाही के साथ अभद्रता की और धक्कामुक्की की जिस से सिपाही कि उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।


0 टिप्पणियाँ