अमेरिका और ब्राजील ने मोदी विरोधियों को दिया करारा जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोविड -19 को भारत से उखाड़ फेंकने की कोशिशों और संकट की इस घडी में पड़ोसी देशों को मदद की पेशकश के चलते वैश्विक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं।
व्हाइट हाउस ने भी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। मोदी दुनिया के इकलौते गैर अमेरिकी नेता हैं, जिन्हे व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना ने शक्ति संपन्न अमेरिका को भी मदद की गुहार लगाने के लिए मजबूर कर दिया। हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के इलाज में कारगर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दी। जिसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर मोदी की तारीफ करते हुए मदद के लिए धन्यवाद दिया। इस पूरे प्रकरण में भारत और अमेरिका की दोस्ती और प्रगाढ़ हुई है। व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल से यह बात साफ़ झलक रही है।
पिछले कुछ दिनों से वामपंथी मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी ख़बरें चल रही कि ट्रंप ने भारत को धमकी दी है , भारत और अमेरिका के सम्बन्ध ख़राब हो चुके हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट और व्हाइट हाउस के ट्विटर हैंडल ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। साथ ही मोदी विरोधियों को कड़ा सन्देश भी दिया है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका भारत की इस सहायता को हमेशा याद रखेगा।
White House कुल 19 लोगों को फॉलो करता है। इन 19 में से 16 अमेरिकी ट्विटर अकाउंट है। जबकि तीन में प्रधनमंत्री मोदी का अकाउंट, उनके कार्यालय का अकाउंट, और भारत के राष्ट्रपति भवन का अकाउंट शामिल है। जबकि व्हाइट हाउस के ट्विटर अकाउंट के 2.1 करोड़ फॉलोवर्स है।
वहीँ ब्राजील के राष्ट्रपति ने अपने देश के नाम सम्बोधन में भारत के प्रधानमंत्री और भारत के लोगों को धन्यवाद कहा है। यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात है। जब कोई राष्ट्राध्यक्ष अपने राष्ट्र को सम्बोधित करता है और सम्बोधन में किसी अन्य देश के नेता की प्रशंसा करता है तो ये उस देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है ।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा जिस तरह भगवान राम के भाई लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए भगवान हनुमान हिमालय से पवित्र औषधि लाए थे, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के लिए किया है।
भारत ने ब्राजील को कोरोना के उपचार के लिए हाइड्रोऑक्सीक्लोरोक्वीन बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाया है।
इस पोस्ट के बार में आपके क्या विचार है हमें कमेंट में जरूर बताएं।



0 टिप्पणियाँ