सभासद इकबाल हुसैन ने लॉकडाउन में सिपाही के साथ की अभद्रता  वीडियो वायरल 



सीतापुर जिले में कजियारा में कोट चौराहे पर लॉकडाउन के नियम का पालन करवा रहे सिपाहियों के साथ अभद्रता और बदतमीजी की खबर मिली है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोट चौराहे पर तैनात एक सिपाही ने बताया कि  हमारे अधिकारी द्वारा तैनात सभी सिपाही लॉकडाउन के नियमो की जानकारी और उसके पालन करने की सलाह लोगों को घर घर जा कर दे रहे है।  लेकिन वही के सभासद इकबाल हुसैन ने कुछ लोगों को इकठ्ठा कर के इन तैनात सिपाहियों के साथ अभद्रता की साथ ही वर्दी के साथ भी अभद्रता करते हुए  सिपाहियों की नेमप्लेट खींचने का भी प्रयास किया।  वीडियो में बात करते समय सिपाही के  हांफने को भी साफ़ महसूस किया जा सकता है , जिस से लगता है कि  सिपाहियों के साथ ज्यादा विवाद सभासद और उसके समर्थकों ने किया है।

तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि  सभासद का कहना है कि  लॉकडाउन में सब के लिए छूट है।  गरीब आदमी कहाँ  से खायेगा।  लेकिन सभासद महोदय को ये कौन समझाए अगर कोरोना गरीब समुदाय में फ़ैल गया तो इसके कितने भयावह परिणाम हो सकते है। 

जबकि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों का ही ध्यान इस ओर है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। इसके लिए सामुदायिक रसोई घर, मुफ्त राशन की भी व्यवस्था सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है।


पिछले कुछ दिनों में भी पुलिस और मेडिकल टीम पर हमलें की बड़ी बड़ी घटनाएं सामने आयी है।  इसी बीच जिला सीतापुर से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  हालाँकि अभी हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहे है।  यह जांच का विषय है।


लेकिन देश में पुलिस कर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएँ बेहद निंदनीय है। जब देश इस समय बेहद बुरे समय से गुजर रहा है।