रेलवे अधिकारी की बेटी 14 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी। उसकी कोरोना की पॉजिटिव जांच आयी थी।

S N मेडिकल कॉलेज आगरा में डॉक्टरों ने बिना दवा के युवती में संक्रमण खत्म करने में सफलता हासिल की है। 30 मार्च सोमवार को युवती की 3 रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डॉक्टर्स ने युवती को छुट्टी दे दी।

खास बात ये है कि इलाज के दौरान युवती को किसी भी प्रकार की कोई दवा नहीं दी गयी।

S N मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉo  पी के माहेश्वरी के निर्देशन में युवती का उपचार चला। उन्होंने बताया कि दवा की जरूरत ही नहीं पडी।

जब युवती भर्ती हुयी थी तब कोरोना की दवा की कोई गाइड लाइन नहीं थी। ऐसे में संक्रमण से बहार निकलने की चुनौती थी।  यह काम मरीज के शरीर की ताक़त ही करती है। डाक्टरों की टीम ने उपचार का फोकस  शरीर की अंदरूनी ताक़त (इम्युनिटी पॉवर ) बढ़ाने पर किया।  इसके लिए उसे पौष्टिक आहार और गर्म पानी दिया गया।

डॉ माहेश्वरी ने बताया कि लोग घबराएं नहीं , सावधानी और सतर्कता बरतें।

ये रहा युवती का डाइट चार्ट --

   युवती को सुबह नाश्ते में चाय और बिस्किट दिए जाते थे।  दोपहर दाल हरी सब्जी ,  चपाती सलाद , केला सेब अनार संतरा और पपीता दिया गया।  फिर रात में हरी सब्जी चपाती और सोते समय दूध।

युवती के पिता पर हुआ था केस --

        आगरा केंट क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने पति के साथ यूरोप की यात्रा कर के लौटी थी। कोरोना लक्षण आने पर जिला अस्पताल में नमूना लिया गया था। जब टीम घर पहुंची तो पिता ने युवती को छिपा लिया था।  इस कारण उन पर केस दर्ज किया गया था।
Read Also उत्तर प्रदेश में बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि