अभी मरा नहीं है गोलीमार तानाशाह
दुनियाभर की मीडिया में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर लगातार तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।कई मीडिया रिपोर्ट्स में बीते कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि किम जोंग उन की मौत हो चुकी है। जबकि कई में ऐसा कहा जा रहा है कि उसकी तबियत खराब है।
हालांकि बीते दिनों यह रहस्य तब और गहरा गया था जब चीन से डॉक्टरों की एक टीम के उत्तर कोरिया जाने की खबर सामने आई थी। वहीं हाल में इंटरनेशनल मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार किम जोंग वेजिटेटिव स्टेट में हैं क्योंकि उनकी हार्ट सर्जरी में कुछ गड़बड़ी हो गई थी।
एक दावा अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चित है जिसके मुताबिक तानाशाह की हार्ट सुर्जरी के दौरान गड़बड़ हो गयी थी क्योंकि सर्जरी करने वाले डॉक्टर के हाथ काँप रहे थे।
खबरों के अनुसार किम जोंग-उन को स्मोकिंग की आदत है और बारी वजन तथा ह्रदय सम्बन्धी समस्याएँ हैं।
अप्रैल की शुरुआत में एक यात्रा के दौरान किम को सीने में दिखात हुई जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और सर्जरी में गड़बड़ी होने से अब वे वेजटेटिवे स्टेट में हैं।
किम जोंग-उन को आखरी बार 11 अप्रैल को हुई एक बैठक में देखा गया था और इसके बाद 15 अप्रैल को अपने दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-सुंग के 108 वे जन्म दिवस समाहरोह में भी किम जोंग शामिल नहीं हुए थे।
जिसके बाद से उनकी सेहत को लेकर मीडिया ने कई तरह के अनुमान लगाने शुरू कर दिए थे। UK के डेली मिरर अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार एक जापानी मैगज़ीन ने दावा किया है कि किम जोंग-उन वेजटेटिवे स्टेट में हैं।
वेजटेटिवे स्टेट में व्यक्ति एक तरह की अचेत अवस्था में चला जाता है। यह स्थिति किसी बिमारी के स्ट्रोक का आघात या फिर मस्तिष्क को नुक्सान पहुंचाने की वजह से हो सकती है।36 वर्षीय तानाशाह को लेकर जापानी मैगज़ीन ने यह भी दावा किया है कि हालत बिगड़ने के बाद चीन ने डॉक्टरों की एक टीम को इलाज के लिए प्योंगयांग भेजा था लेकिन प्रक्रिया में देर लगने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई।
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि उत्तर कोरिया के तानाशाह की मौत हो गई है लेकिन पुष्टि अभी किसी भी बात की नहीं हुई है।

