बारिश की तस्वीरें – प्रकृति की सुन्दरता को निहारना है, कुदरत की खूबसूरती को महसूस करना है तो बारिश सबसे बेहतर है। 



आसमान से गिरती बारिश की बूंदें, जो आहिस्ता-आहिस्ता कभी बालकनी से तो कभी खिड़की से घर में भी दस्तक देती है। इस मौसम में किसी को बारिश में भीगना पसंद होता है, तो कोई गिरती बारिश के साथ चाय और पकौड़ों का लुत्फ उठाना चाहता है।
 ये मौसम मानो खुमारी लेकर आता है। बारिश के साथ सबसे अच्छी बात पता है क्या है कि हर उम्र के लोग इसे अपने-अपने ढंग से एज्वॉय करते हैं। मोहल्ले के बच्चे कागज़ की कश्ती पानी में चला कर, प्यार करने वाले एक-दूसरे के साथ वक्त बिता कर, जिन्हे खाने से प्यार है उनके लिए तो चाय-पकौड़ें और बारिश का मौसम मानो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता, जिन लोगों को तस्वीरों से प्यार हैं वो बारिश में अलग-अलग पोज़ेस के साथ एक अदद प्यारी तस्वीर के लिए दीवाने रहते हैं।