जनपद एटा बड़ी खबर


शहर के एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत के मामले में एटा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
बताया जा रहा है कि घर की बहू ने जहर देकर पहले सबको मारा और फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

एस.एस.पी. ने बताया कि :

वीडियोग्राफी सहित 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम करके यह खुलासा किया है।
एस.एस.पी. ने बताया है कि घर के 4 लोगों ने खाना खाया था  और खाने में विषयक पदार्थ था और बहू ने खाना नही खाया था। बहु ने सल्फ़ाज और हार्पिक खाया था  और ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली थी।
डॉक्टरों का मानना है कि छोटा बच्चा जो लगभग एक साल का था उसका मुँह महिला ने अपनी हथेली से दबाया था जिसके निशान बच्चे के चेहरे पे साफ़-साफ़ मिले हैं।
पोस्टमॉर्टेम करने वाले डॉक्टरों का यही मानना है कि पहले महिला द्वारा परिवारजनों की विषयक पदार्थ भोजन में मिला कर हत्या की गई और बाद मे महिला ने आत्महत्या की। 

सीसीटीवी में कोई सन्दिग्ध नहीं निकला है

पुलिस ने बताया कि आसपास में 6 CCTV कैमरें लगे हैं और जब उनको खगाला गया तो कोई भी संदिग्ध का आना जाना प्रमाणित नहीं हुआ है। एटा पुलिस ने किया सामूहिक हत्या कांड का खुलासा।

मृतक राजेश्वर पचौरी के सगे भाई और परिवारजन से बातचीत की गयी तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं होना बताया है।
और घर में किचन से लेकर बैडरूम तक सब सामान अपनी जगह पर यथार्थ वैसा ही रखा मिला है।

पुलिस ने बताया है कि फिलहाल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, की महिला ने किस कारण इस बड़ी वारदात को यह अंजाम दिया था ।