एटा : दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच शव बरामद। मोहल्ले में मचा हड़कंप
एटा : शनिवार को सुबह एक रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी के घर से दो बच्चों सहित पांच लोगों की लाशें मिली हैं।
जिसकी वजह से इलाके में हड़कम्प मच गया है। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच गयी और जांच शुरू कर दी है।
मृतकों में 78 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी उनकी पुत्रवधू 35 वर्षीय दिव्या पचौरी, 10 वर्षीय आयुष, एक वर्षीय बच्चा लालू और दिव्या की बहन बुलबुल उम्र 24 वर्ष शामिल है।
सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल मौत की वजह अभी तक पता नहीं चली।
इस घटना के बारे में एस एस पी एटा ने बताया कि आज सुबह कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक परिवार के लोग अभी तक सो कर नहीं उठे हैं। किसी अनहोनी घटना की आशंका है।
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची जहाँ घर का दरवाजा अंदर से बंद था। मोहल्ले वालों के सामने गैर कटर से गेट काटकर पुलिस अंदर पहुंची जहाँ 5 शव बरामद हुए।
घटनास्थल पर कीटनाशक और हार्पिक की बोतल बरामद हुई है जिसे जाँच के लिए भेज दिया गया है। 5 लोगों की मृत्यु में हत्या या आत्महत्या की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हैं। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

