माँ ने भेजा था राशन लेने बेटा बहू ले आया
गाजियाबाद के साहिबाबाद में अचानक बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया.. लड़के की मां ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ने वाले बेटे को वो घर में नहीं घुसने देंगी.. उनका बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया..
लॉकडाउन के बीच दिलवाला दुल्हनिया ले आया
गाजियाबाद में एक शख्स को शादी का ऐसा भूत चढ़ा कि घर से निकले तो राशन लेने के लिए थे, लेकिन परिवार के लिए बहू लेकर आ गए। बेटे का राशन लेके आने का इंतजार कर रही माँ के होश उड़ गए, बहू को घर ले जाने की जगह लड़के की माँ बहु को थाने लेकर पहुँच गयी। और फिर वहाँ शुरू हुई परिवारक महाभारत, लड़का रोज घर से राशन लेने की बोल कर जाता था और फिर आज शादी करके ले आया। लड़के ने शादी के बारे में अपनी माँ को भी नहीं बताया था,
माँ का कहना है, मैंने राशन लेने भेजा था और ये शादी करके लाया है में दोनों को घर के अंदर नहीं आने दूंगी। में खुद 1 महीने से घर से नहीं निकली हूँ,
लड़के का कहना कि में सालों से अकेला रहा हूँ मेरी अपनी कोई जिंदगी नहीं है क्या, खुद कमाता हूँ, खुद खाता हूँ , फिर भी मेरी शादी का सब को एतराज है। लड़के ने कहा ये मेरी पत्नी है आज मंदिर में हमने शादी की है।
पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए दोनों के लिए किराये के मकान का इंतजाम किया और माँ ने ये बोल दिया है कि लॉक डाउन के बाद इस बारे में हम विचार करेंगे।


0 टिप्पणियाँ