बीजेपी नेताओं ने किया अर्नब गोस्वामी का समर्थन 


अर्नब के समर्थन में खुल कर आई बीजेपी।  बीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए हमले से पूरा देश आक्रोश में है।  पालघर में संतों की हत्या पर कांग्रेस की चुप्पी पर अर्नब ने सवाल क्या पूछ लिए कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखाते हुए उन पर हमला करवा दिया।

सुबह से ही अर्नब पर हुए हमले की निंदा पूरा देश कर रहा है लेकिन अब बीजेपी भी खुल कर अर्नब के समर्थन में आ गयी है।  बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले को ले कर दुःख जाहिर किया है और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 



बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपर खैर ने ट्वीट करते हुए लिखा :- 
अर्नब गोस्वामी  और उनकी पत्नी पर हुए हमले की  मैं पूरी तरह से निंदा करता हूँ।  ये एक कायराना हरकत है, देश बदल चुका है दोस्तों। ये सब चलने वाला नहीं। अर्नब ! देश के करोड़ों लोग आपका कवच है। आपका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता। जय हो!! 





भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा :-
मैं मुंबई में श्री अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हुए हिंसक हमले की निंदा करता हूँ!
यह दिखाता है कि  कैसे सड़क के गुंडे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर होवी हो सकते  है।
महाराष्ट्र सरकार को इस पर गंभीरता से गौर करने की जरूरत है।
अपराधियों कोबिना सजा दिए नहीं जाने देना  चाहिए! 


भाजपा एक नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर कहा:-
मुंबई में अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर हमला हर उस व्यक्ति पर हमला है जो सच्चाई की तरफ है। सोनिया गांधी को अपने गुंडों में राज करना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भारत के उदारवादी मूल्य और प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में हैं।