रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ पर हमला 


22 और 23 अप्रैल की बीच की रात को स्टूडियो से वापस अपने घर जा रहे रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी की कार पर दो बाइक सवारों ने हमला बोल दिया।  अर्नब अपनी पत्नी के साथ अपनी कार घर जा रहे थे।

बाइक सवारों ने पहले तो कुछ दूरी तक कार का पीछा किया उसके बाद अर्नब की कार को ओवरटेक कर लिया और उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की हालाँकि वो इसमें सफल नहीं हो सके।  इसके बाद उनके गाड़ी पर कोई लिक्विड फैलाया।  अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सकता वो लिक्विड तेजाब था या कुछ और।

अर्नब पर जो हमला हुआ उसके बारे में उन्होंने स्वयं एक वीडियो में बताया





हमले के दौरान ही उनके सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया जो यूथ कांग्रेस के बताये जा रहे हैं।
पालघर में हुई दो संत और उनके ड्राइवर की हत्या पर अर्नब गोस्वामी ने लाइव बहस में आचार्य प्रमोद कृष्णन से कांग्रेस की चुप्पी पर तीखे और सीधे सवाल पूछ लिए थे।  जिसे ले कर कांग्रेसी भड़क गए थे।

अर्नब ने डिबेट में कांग्रेस की चुप्पी पर कहा था:-
“सोनिया गाँधी तो खुश हैं। वो इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो, जहाँ पर मैंने सरकार बनाई है, वहाँ पर हिन्दू संतों को मरवा
रही हूँ। वहाँ से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गाँधी ने अच्छा किया। इनलोगों को शर्म आनी चाहिए।
क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? आज प्रमोद कृष्णन को बता दिया जाना चाहिए कि क्या हिन्दू चुप रहेंगे? पूरा
भारत भी यही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।”
आज सुबह ही अर्नब गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पर FIR दर्ज करवाने पहुंचे।

जिस तरह से अर्नब गोस्वामी ने पालघर में हुई संतो की निर्मम हत्या पर सवाल खड़े किये है उस से पूरा देश उनके समर्थन में आ गया।  लेकिन कुछ सेक्युलर वामपंथी लोगों को अर्नब को मिला समर्थन हजम नहीं हो रहा है।  सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर पर लोग जमकर अर्नब का समर्थन कर रहे हैं।  साथ पालघर में हुव हत्याकांड पर जल्दी से  जल्दी न्याय की मांग कर रहे हैं।