लॉकडाउन बढ़ाने पर बॉलीवुड एक्टर का पीएम मोदी से सवाल
पीएम मोदी ने आज सुबह देश को संबोधित किया, इस दौरान उन्होने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं 20 अप्रेल तक हर कस्वे, हर थाने, हर क्षेत्र, हर राज्य को बारीकी से परखा जायेगा की वहा लॉक डाउन का कितने अच्छे से पालन किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा 20 अप्रेल से जरूरी गतिविधियों की अनुमति भी दे जाएगी।
पीएम मोदी के संबोधन पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के भी रिएक्शन आने लगे है, इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) का लॉक डाउन बढ़ाने पर ट्वीट आया है।
इस ट्वीट कमाल आर खान ने पीएम को लिखते हुए कहा है कि लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया जो बहुत अच्छा है। लेकिन मोदी जी ने उन लोगो के बारे में कुछ नहीं कहा जो जो इस समय बिना पैसे और खाने के बिना फसे हुए है। वो लोग बिना खाने के कैसे जिन्दा रहेंगे। कमाल आर खान ने आगे लिखा इन लोगो को उन के घर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
PM #Modi ji has increased #Lockdown2 till 3rd May 2020! It’s superb! But again Modi ji didn’t say that how will these people survive without money, who are struck somewhere in lockdown? These people must be allowed to go to their homes, otherwise many will die without food.— KRK (@kamaalrkhan) April 14, 2020
कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरेदेश में लगाए गए लॉक डाउन का आज अंतिम दिन था।
आपको बता दे कमाल आर खान का ट्वीट सोशल मीडिआ पर खुब तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है। और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है,एक्टर कमाल आर खान अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते है। जिसकी वजह से हमेशा सुर्खियों में भी रहते है। ऐसे में उनका ये ट्वीट खुब सुर्खियों में है।


0 टिप्पणियाँ