PM मोदी का राष्ट्र से सम्बोधन :
देश-दुनिया पर छाए कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार देशवासियों को संबोधित किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 19 मार्च और 24 मार्च को भी राष्ट्र को संबोधित किया था।
PM मोदी आज राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है।
देशवासियों की सराहना की :
PM मोदी ने कहा कि, "आपके त्याग की वजह से ही भारत अब तक कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद
तक टालने में सफल रहा। आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है।
हमारे इस भारत वर्ष को बचाया है। मैं जानता हूं कि आपको कितनी दिक्कतें आई
हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी। कोई घर-परिवार
से दूर है लेकिन आप देश की खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य
निभा रहे हैं। मैं आप सबको आदरपूर्वक नमन करता हूं।"
20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों के लिए मिल सकती है छूट :
उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को बड़ी पारीकी से परखा
जाएगा। वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से
खुद को कितना बचाया है इसका मूल्यांकन लगातार किया जाएगा। जो क्षेत्र इस
अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो अपने यहां हॉटस्पॉट्स नहीं बढ़ने देंगे और
जिनके हॉटस्पॉट्स में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ
जरूरी गतिविधियों की अनुमति, छूट-छाट दी जा सकती है।
वे बोले कि इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो। साथियो, देश में दवा से लेकर राशन तक पर्याप्त भंडार है।उन्होंने बताया कि बुधवार को इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।
हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी देते हुए बताया कि अब 200 से ज्यादा लैब टेस्टिंग का काम कर रही हैं। विश्व का अनुभव ये कहता है कि कोरोना के 10 हजार मरीज होने पर 1500 से 1600 बेड की जरूरत होती है। भारत में हम अब 1 लाख से ज्यादा बेड की व्यवस्था कर चुके हैं। इतना ही नहीं, 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं। इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों के साथ सप्तपदी विजय सूत्र साझा करते हुए
उनसे 7 बातों में साथ भी मांगा है। पिछली बार उन्होंने 24 मार्च को अपने
संबोधन में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। उससे पहले 19
मार्च को प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए 22 मार्च को एक दिन के
'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था।
प्रधानमंत्री मोदी की देश की जनता से 7 मांगे।
- अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें "Extra Care" करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.
- लॉकडाउन और "Social Distancing" की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें ,घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,गर्म पानी,काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।
- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
- जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
- आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।
- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें।


0 टिप्पणियाँ