लॉकडाउन में आशिकी पड़ गई महँगी :


देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के 12,380 मामले सक्रिय हैं और अभी तक देश में 414 लोगों की मृत्यु भी हो गयी है। तथा 1,489 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक किसी भी तरह के वैक्सीन की खोज नहीं हो सकी है, इसलिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही एकलौता निवारण है। 

14 अप्रैल को PM मोदी ने देश से अपने सम्बोधन में 25 मार्च को लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है और लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करने का निवेदन किया है।
लेकिन कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे है और लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ा रहे है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में गर्लफ्रैंड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एक युवक के पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है। मामला यह है कि जब प्रशासन को खबर लगी कि एक लड़की कोरोना वायरस से संक्रमित है तो उससे पूछा गया कि किस-किसके संक्रमण में वह आई है। फिर उसने युवक के बारे में बताया। और अब युवक के पूरे परिवार को ही आइसोलेट कर दिया गया है। 
यानि इस कोरोना की वजह से युवक की आशिकी पुरे परिवार के सामने आ गई है।

लॉकडाउन के दौरान दोनों नियमों को न मानते हुए एक-दूसरे से मिले थे। अब पूरे परिवार पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लॉकडाउन तोड़ कर मिलना पुरे परिवार के लिए बहुत महंगा साबित हो रहा है।