योगी और मोदी को जहरीला सांप बताने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार
सब से पहले तो सचिन चौधरी ने कोरोना को हव्वा बता कर लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से खोलने की सलाह दी और उसके बाद प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए योगी सरकार द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन को फर्जीवाड़ा क़रार दिया।
सब से पहले आपको बताते है कि कांग्रेस नेता ने क्या कहा था -
लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से खोल देना चाहिए। लॉकडाउन से भुखमरी के हालात बन चुके है। योगी जी और मोदी जी दोनों ही एक जहरीले साँप का काम देश में कर रहे हैं। दोनों ही लोगों को डस रहे हैं मार रहे हैं। कोरोना का तो पता नहीं क्या करेगा लेकिन लॉकडाउन के कारण भुखमरी से लाखों लोग मर जायेंगे अगर लॉकडाउन नहीं खुला तो। और प्रदेश सरकार रसोई का कार्यक्रम चला रही है ये एक फर्जीवाड़ा है। महामारी का हव्वा बनाना कोई बड़ी बात नहीं है इस से देश की इकोनॉमी ख़राब होती है।
अब सचिन चौधरी को कौन समझाये, यदि कोरोना आउट ब्रेक होता है तो इसका खामियाज़ा सब से ज्यादा गरीबों को ही भुगतान होगा।
हालाँकि पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने बताया
धारा 144 के उल्लंघन और अपशब्दों को ध्यान में रखते हुए सचिन पर कानूनी कार्यवाही की गयी है। उन्हें फिलहाल जेल भेज दिया गया है।
वही सचिन के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने तो गरीबों के हित के लिए ये बात कही थी
योगी सरकार बदले की भवना से सचिन के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।


0 टिप्पणियाँ