nihangs-attacked-the-police-ASI-hand-cut-with-a-sword


रविवार को पटिआला में निहंग सिखों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
रविवार को पंजाब के पटिआला में निहंग (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) सिखों का एक समूह गाड़ी में सवार होकर सब्जी मंडी पहुँचा। कर्फ्यू पास मांगने पर वे बैरिकेड तोड़ कर  गाड़ी भगाने लगे ।

इसके बाद बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इससे गुस्साए निहंग ने तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद ये लोग बलबेरा के पास एक गुरुद्वारे में जा कर छिप गए।
यह पूरा ऑपरेशन आई.जी. जतिंदर सिंह औलख की निगरानी में चला था।
पुलिस ने इनका पीछा किया और गुरूद्वारे को घेर लिया फिर लाउडस्पीकर पर इनसे आत्मसमर्पण करने को कहा। तोह गुरूद्वारे के अंदर से निहंग सिखों ने पुलिस को गालियां देना और धमकियाँ देना शुरू कर दिया।  अंदर से गोलीबारी करना भी शुरू कर दिया।
 जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की और इसके बाद कमांडो टीम ने वहां से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हमले में ए.एस.आई हरजीत सिंह का हाथ कट कर अलग हो गया और अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए ।

घायल पुलिसकर्मियों को पटियाला के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि जिस ए.एस.आई. हरजीत सिंह का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिद्धू ने बताया कि घायल ए.एस.आई हरजीत सिंह की प्लास्टिक सर्जरी शुरू कर दी गई है।