लॉकडाउन के दौरान लूडो मे हुई बेईमानी को लेकर पत्नी पहुंची थाने
लॉकडाउन की वजह से दोनों पति-पत्नी घर पर ही लूडो खेल रहे थे। लूडो खेलते समय पत्नी ने अपने पति पर बेईमानी का आरोप लगाया। इन दोनों मे इस बात पर विवाद इतना बड़ गया कि पत्नी ने पति पर बेईमानी का आरोप लगा कर हंगामा कर दिया। जिससे की दोनों मे विवाद शुरू हो गया।
विवाद को शांत करने की परिजनों ने भी कोशिश की पर विवाद शांत ना हो पाया,पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को सुचना देते हुए कहाँ कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस प्रकार बात पुलिस थाने तक पहुँच गयी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस घर पहुँची और दोनों को थाने ले गयी। वहाँ थाने मे पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला की विवाद लूडो खेलते वक्त हुआ था।
दोनों मे लूडो को लेकर विवाद हुआ था। और दोनों मे किसी भी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई। थाने मे पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाया और समझा कर घर भेज दिया। तब जा कर मामला शांत हुआ।थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया।


0 टिप्पणियाँ