राजस्थान में कोरोना के और 5 नए मामले सामने आए , मरीजों की संख्या अबतक 348 हुई
राजस्थान में कोरोना वायरस के 348 मामले अबतक सामने आ चुके है।
- राजस्थान के अकेले जयपुर में कोरोना के 109 मामल
- और पूरे देशभर में मरीजों का आंकड़ा 5000 के पार
राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 5 और नए मामले सामने आ चुके हैं. और पूरे राजस्थान में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या अबतक 348 हो चुकी है, इसमें अकेले जयपुर में 109 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है. वहीं पर पुरे देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 5194 हो चुकी है. इस जानलेवा बीमारी से अबतक 149 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
बुधवार को जो राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं, उसमें एक मामला बीकानेर का है, एक 21 साल का लड़का तबलीगी जमात से लौटे व्यक्तियों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया . वहीं बांसवाड़ा जिले में एक 50 साल की महिला संक्रमित मिली पाई गई है . कोरोना के तीन मामले तो जयपुर में सामने आए हैं.
राजस्थान के 22 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित चुके हैं. जिसमें सबसे अधिक मामले जयपुर से हैं. यहां 109 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जोधपुर में 30, बंसवाड़ा में 10, भीलवाड़ा में 27, बीकानेर में 15, चुरू में 11, जैसलमेर में 14, झुंझुनु में 23, टोंक में 20 और कोटा में 10 मामले सामने आ हैं.
इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी जी को खत लिखकर केंद्र सरकार से सभी राज्यों के लिए एक लाख करोड़ का पैकेज मांग की है . अशोक गहलोत सरकार का कहना है कि कोरोना की वजह से राज्यों की आर्थिक हालात बिगड़ चुके है हैं. भीलवाड़ा और रामगंज की घटना से सबक लेते हुए गहलोत सरकार ने कई कदम उठाए हैं.
देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 को भी पार कर चुकी है . अब तक 5194 केस सामने भी आ चुके हैं, जिसमें से 149 लोगों की मौत भी होगी है.और पर वहीं, 402 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी कर लिया गया है।


0 टिप्पणियाँ