पंजाब की सरकार ने कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है
![]() |
| पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह |
खबर आई है कि कोरोना प्रकोप को मध्यनज़र रखते हुए पंजाब की सरकार ने कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा देने का फैसला लिया है। पंजाब भारत का पहला राज्य था जिसने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया था।
ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने ऑफिसियल लेटर दिया गया है जिसके पॉइंट नंबर 8 पर लिखा है की कर्फ्यू की मियाद जो पहले 14 अप्रैल थी उसे बढ़ा कर अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। सभी सरकारी कर्मचारियों को यह लेटर भेजा गया है।
अब पंजाब फिरसे पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। जो बाकी राज्य थे उन सभी में लॉकडाउन किया गया था जबकी पंजाब में जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लगाया था।
इसके बाद हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी कर्फ्यू लग गया था।
वर्तमान में पंजाब में कोरोना के 91 केस हैं और 7 लोगो की मौत हो चुकी है तथा 4 लोग ठीक हो चुके हैं।
भारत में वर्तमान में कोरोना के 5,274 केस हैं और 149 लोगो की मौत हो चुकी है तथा 411 लोग ठीक हो चुके हैं।


0 टिप्पणियाँ