श्री रामकृपा से DD नेशनल पहुंचा पहले नंम्बर पर
33 साल बाद लौटे रामायण और महाभारत सीरियल अब भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन के अच्छे दिन आ गए हैं । 'रामायण और महाभारत' जैसे शोज के रीटेलीकस्ट के कारण दूरदर्शन को इतने ज्यादा दर्शक मिल गए हैं कि यह चैनल इस वक्त देश का नंबर 1 चैनल बन गया है।
जहां सभी टीवी चैनल्स के लिए लॉकडाउन ने मुसीबत खड़ी कर दी है. वहीं दूरदर्शन के लिए ये लॉकडाउन किसी वरदान से कम नहीं है. वहीं पर लॉकडाउन से पहले प्राइवेट चैनलों के सास बहू और ड्रामा शोज की वजह से दूरदर्शन बहुत कम लोग देखते थे.
बार्क इंडिया के मुताबिक, देशभर में 13वें हफ्ते में दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखा गया चैनल है. आपके सपोर्ट की वजह से पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने कोरोना से जंग में भारतीयों को घर पर रहने और सुरक्षित रहने में मदद की है.''
वहीं इन दिनों लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन लोगों का फेवरेट चैनल बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि दूरदर्शन ने अपने शोज को री-टेलीकास्ट किया. जिनमें रामायण, महाभारत, देख भाई देख, बुनियाद, शक्तिमान जैसे सुपरहिट शोज शामिल हैं.
हालाँकि शो लॉन्चिंग के दूसरे दिन यानि रविवार को सुबह 40 मिलियन और रात के एपिसोड को 51 मिलियन व्यूअर्स मिले थे. बता दें, रामायण हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट कैटिगरी में सबसे ज्यादा देखा गया शो बन गया है.
मुंबई(पीटीआई)। लॉकडाउन के दौरान घर पर ही पूरा वक्त बिता रहे दर्शकों का रामायण, शक्तिमान, व्योमकेश जैसे क्लासिक कार्यक्रमों द्वारा जोरदार मनोरंजन करके दूरदर्शन (डीडी) ने बाकी चैनल्स को पीछे छोड़ दिया है। 3 अप्रैल को पूरे हुए हफ्ते के लिए Doordarshan भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है।
इन शोज के चलते आज दूरदर्शन सालों बाद फिर से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत है टीआरपी रेटिंग. प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट में लोगों का आभार जताते हुए लिखा- दूरदर्शन के दर्शकों को बड़ा धन्यवाद .
प्रसार भारती ने भी ट्वीट कर बताया कि दूरदर्शन की व्यूअरशिप में 1 हफ्ते में बहुत बड़ी बढ़त देखने को मिली है. 12वें हफ्ते में दूरदर्शन की व्यूअरशिप 267 मिलियन से ज्यादा थी. वहीं 13वें हफ्ते में ये 2109 मिलियन हो गई. दूरदर्शन की व्यूअरशिप में 650% से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई है.
पीआईबी ने भी अपने ट्वीट में बताया था कि दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलीकास्ट ने हिंदी GEC (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो कैटिगरी में 2015 के बाद से अभी तक की हाईएस्ट रेटिंग पाई है.
Viewership of re-telecast of Ramayan and Mahabharat on Doordarshan reaches Hundreds of Millions.#IndiaFightsCorona #IndiaFightsBack pic.twitter.com/ssT6I4nAl3— Prasar Bharati (@prasarbharati) April 10, 2020
दूसरे ट्वीट में प्रसार भारती ने जानकारी दी कि रामायण और महाभारत के री-टेलीकास्ट ने पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ा है. दोनों शोज की व्यूअरशिप 100 मिलियन पहुंच गई है. पहले हफ्ते रामायण को 556 मिलियन और महाभारत को 150 मिलियन व्यूअरशिप मिली, जो कि ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.
इससे पहले रामायण ने पहले वीकेंड में इतिहास रचा था. बार्क के मुताबिक, पहले वीकेंड में रामायण के महज 4 शोज को 170 मिलियन व्यूअर्स मिले थे. पहले शनिवार को सुबह रामायण के ओपनिंग एपिसोड को 34 मिलियन व्यूअर्स मिले थे. जिसकी रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही. उसी दिन रात के शो को 45 मिलियन व्यूअर्स के साथ 5.2% रेटिंग मिली.


