आपके स्मार्टफोन में वायरस है? ऐसे पता करें 

आपके स्मार्टफोन में वायरस है? ऐसे पता करें


मैलवेयर एक ऐसा "मैलीसियस सॉफ्टवेयर" है जो आपकी गलती से आपके स्मार्टफोन में आ सकता है । यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो  आपके  स्मार्टफोन  या कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
 ऐसे में कुछ ऐसे टिप्स हम आपको बता रहे हैं जिस से आप जान सकते है कि आपके सिस्टम या स्मार्टफोन में वायरस है या नही। 

1. इंटरनेट डाटा जल्दी या अचानक ख़त्म हो जाना:-

स्मार्टफोन में वायरस का हमला होने का यह पहला लक्षण है। जिसमे पहले की तुलना में इंटरनेट डाटा का उपयोग बहुत ज्यादा होने लगता है।  और डाटा समय से पहले ख़त्म होने लगता है।  ऐसा इसलिए होता है क्यों कि आप के फोन जो वायरस होता है वो आपके फोन से जानकारी किसी दूसरे सर्वर पर शेयर करने लगता है जिस से डाटा की खपत बढ़ जाती है। 

2. स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बार बार  विज्ञापन प्रदर्शित होना:-

जब फोन में किसी एप्लीकेशन का उपयोग हो रहा हो, या कोई गेम खेला जा रहा हो उस समय यदि विज्ञापन स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहा हो तो या सामान्य बात है।  लेकिन जब कोई एप्लीकेशन नहीं चल रहा हो यदि तब भी विज्ञापन प्रदर्शित हो तो यह लक्षण बताता है कि  आपके फोन में वायरस हो सकता है। 

3. ऍप्लिकेशन्स अपने आप इनस्टॉल होना:

अगर आपके स्मार्टफोन में एप्लीकेशन अपने आप इंस्टॉल हो रहे हैं तो निश्चित रूप से आपके फोन में वायरस आ चुका है। सामन्यतौर पर मालवेयर आपकी अनुमति के बिना ही अनचाहे और नुक्सान देह एप्लीकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल कर देता है। 

4. किसी बाहरी फोल्डर का दिखना:-

स्मार्टफोन में कुछ ऐसे फोल्डर बन गए हैं जो आपने नहीं बनाये और नहीं वो किसी ऐसे एप्लीकेशन के फोल्डर है जो ऐप आपने इंस्टॉल किये है तो ऐसे फ़ोल्डर्स मालवेयर ही बनाता है।  यदि आपके स्मार्टफोन में भी ऐसा हो रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्यों कि इस से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी की जा सकती है। 

वायरस/मालवेयर से बचने के उपाय:-



  • स्मार्टफोन में हमेशा विश्वसनीय एंटीवायरस का प्रयोग करें।
  • हमें प्रचलित ऍप  ही इंस्टॉल करें। अनजाने ऍप इंस्टॉल करने से बचें।
  • प्रयास करें कि ऍप गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • अगर कोई एप प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं किया और किसी अन्य स्रोत से डाउनलोड किया है तो उसे अनइंस्टाल कर दें।
  • अगर आपको लगता है कि आपके स्मार्टफोन में वायरस है तो फोन को फैक्ट्री रिसेट करें