लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से अपने संबोधन में 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। PM ने कहा कि भारत ने सोशल डिस्टन्सिंग का पालन किया और लॉकडाउन के समय पर उचित उपाय किए और अब दुनिया के कई शक्तिशाली देशों की तुलना में अधिक स्थिर स्थिति में है। सकारात्मक COVID-19 मामलों की कुल संख्या मंगलवार सुबह भारत में 10,000 अंक को पार कर गई, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 339 तक पहुंच गया।
भाषण की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा- अनुशासित सिपाही की तरह कर्त्वय निभा रहे हैं। मैं आप सभी को नमन करता हूं। संविधान में ‘हम भारत के लोग’ की बात कही गई है। ये वही तो है। हम अपनी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
PM मोदी ने बताया कि , "जब भारत में कोरोना मरीज नहीं थे, तब भी हमने विदेशों से आने वालों के लिए स्क्रीनिंग शुरू करा दी थी। 100 केस होने पर और कदम उठाए। जब 550 केस थे, तभी 21 दिन के लॉकडाउन का कदम उठाया। हमने समस्या बढ़ने का इंतजार न किया, बल्कि दिखते ही उसे तेजी से फैसले लेकर रोकने का प्रयास किया।"
PM मोदी के मुताबिक, ये ऐसा संकट है, जिसमें किसी भी देश के साथ तुलना करना उचित नहीं है। पर कुछ सच्चाइयां हम नकार नहीं सकते। अगर दुनिया सामर्थवान देशों के आंकड़े देखें तो भारत बहुत संभली स्थिति में है। महीने भर पहले कई देश संक्रमण के मामले भारत के बराबर थे। आज वहां भारत की तुलना में केस 25-30 गुणा बढ़ गए हैं।


0 टिप्पणियाँ