क्या मैं लॉकडाउन में अपनी दूसरी पत्नी के पास जा सकता हूँ?

A person in Dubai asked the officer if he could go to meet his second wife
प्रतीकात्मक चित्र 
कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया इस वक़्त सेल्फ-आइसोलेशन में है। और दुबई में भी लोगो को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा गया है और इलाकों को सनिटाइज़ करवाया जा रहा है। 

खबर यह आयी है कि दुबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, ब्रिगेडियर सैफ मुहैर अल मज़रूई, स्थानीय रेडियो पर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जब उन्हें फोन आया।
दुबई के एक निवासी ने रेडियो स्टेशन में फ़ोन करके पुलिस से एक बहुत ही अजीबो-गरीब सवाल पूछ लिया। 
उसने पुलिस अधिकारी से पूछा कि क्या उसे क्वारंटाइन के दौरान अपनी दोनों बीवियों के घर में बारी-बारी से रहने की इजाजत मिल सकती है? चूँकि वहाँ लोगों को घर में रख कर बाहरी इलाक़ों को सैनिटाइज किया जा रहा है, उक्त व्यक्ति ने बताया कि वो एक ही बीवी के साथ घिरा हुआ है। तो क्या वो अपनी दूसरी पत्नी के पास जा सकता है।   
यह सुनकर ब्रिगेडियर जोर- जोर से हसने लगे। और उन्होंने अनुमति देने से इनकार कर दिया। 
उन्होंने कहा कि लोगों को केवल एक बार बाहर निकलने की अनुमति है। इसका इस्तेमाल भी वे सिर्फ़ ज़रूरी वस्तुएँ खऱीदने या फिर कोई आवश्यक काम करने के लिए ही कर सकते हैं।  
उन्होंने उस व्यक्ति से यह भी कहा कि अनुमति न मिलने की बात बोल कर अपनी दूसरी बीवी के सामने बहाना मार सकता है, जिसके पास वो नहीं जा पा रहा है।
ब्रिगेडियर सैफ मुहीर अल मजरौई ने कहा, "मुझे इस तरह के कई प्रश्न मिले, परमिट केवल एक बार का है और लोगों को इसके लिए आवेदन करना चाहिए, जब उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों के लिए घर से निकलना पड़े। "
दुबई पुलिस ने लोगों को परमिट के साथ खरीदारी करने और पुलिस स्टेशन में परमिट दिखाने की सलाह दी है ताकि वे जुर्माना से बच सकें।