दुनिया के कुछ अनजाने रोचक तथ्य

  1. आइसलैंड सबसे खुशहाल राष्ट्र है। एक मात्र ऐसा देश है जिसके पास आर्मी नहीं।

     

  2. क्या आप जानते हैं कि काले भालू कभी-कभी पेड़ पर भी जाकर सो जाते हैं।

     

  3. दुनिया में सबसे ज्यादा बोर्ड गेम यानी लूडो, चेस, आदि जर्मनी में बिकते हैं।

     

  4. प्राचीन मिस्र में बिल्ली की हत्या करने वाले को सजा-ए-मौत दी जाती थी।

     

  5. समुद्री डाकुओं के जहाज का झंडा काला नहीं लाल हुआ करता था।

     

  6. 12 हजार साल पहले कंगारुओं का आकार दरियाई घोड़े के बराबर हुआ करता था।

     

  7. मनुष्य का बच्चा चार महीने की उम्र तक नमक-चीनी का टेस्ट नहीं कर पाता है।

     

  8. अंटार्कटिक में बर्फीली जमीन के अंदर 400 से ज्यादा झीलें हैं।

     

  9. एक ऐसी डिवाइस भी है, जो आवाज से आग पैदा कर देती है।

     

  10. अगर पृथ्वी को धूल के कण के बराबर माने तो सूर्य संतरे के बराबर होगा।

     

  11. सबसे ज्यादा बिकने वाले पिज्जा पर फंगस की टॉपिंग होती है। वो है मशरूम।

     

  12. लाखों साल पहले पहले घोड़े का आकार बिल्ली के बराबर हुआ करता था।

     

  13. दुनिया में सिर्फ 100 लोग ही अच्छी तरह लैटिन बोल पात हैं।

     

  14. यूरेनस ग्रह पर सिर्फ दो मौसम होते हैं, सर्दी-गर्मी। प्रत्येक मौसम 42 साल तक रहता है।

     

  15. मनुष्य का दिल 30 फीट की ऊंचाई तक रक्त को फेंक सकता है। 

     

  16. दुनिया में सिर्फ 2 प्रतिशत लोगों की आंखें हरी होती हैं। 

     

  17. इंसान के शरीर का खून दिन भर में शरीर के 1000 चक्कर काटता है।

     

  18. प्राचीन काल में ग्रीस में मान्यता थी कि मानव मांस खाने से इंसान भेड़‍ियां बन जाता है।

     

  19. हमारे दिमाग में इतनी बिजली होती है, कि उससे एक बल्ब जल सकता है

     

  20. इंग्लैड और जंजीबार में युद्ध हो चुका है, जो महज 38 मिनट तक ही चला था।