आप भी बच कर रहिये ऐसी पापा की परियों से
रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक इसे शख्स को गिरफ्तार किया है। जो फेसबुक पर लड़िकियो के नाम से फेक एकाउंट बनाकर लोगो को गुमराह करता था। फेसबुक पर निशा जिन्दल के नाम की एक फेक आईडी थी, इस आईडी से रोजाना साम्प्रदायिक पोस्ट की जाती थी, ये आईडी छत्तीसगढ़ के रायपुर से चलाई जाती थी।
इस फेसबुक के फेक एकाउंट को इंजीयरिंग के स्टूडेंट 'रवि पुजार' द्वारा निशा जिन्दल के नाम से ऑपरेट किया जा रहा था। इस आईडी पर उसके 4 हजार से ज्यादा फ्रेंड है और 10 हजार लोग फॉलो करते है।
पुलिस ने रवि पुजार की असली फोटो फेसबुक पर लगवाई, जिसमें उसने लिखा, मैं अभी पुलिस कस्टडी में हूँ, मैं ही निशा जिन्दल हूँ।
साम्प्रदायिक वैमनस्यता भड़काने के आरोप में जब
FB user “निशा जिंदल” को गिरफ़्तार करने पहुँची तो पता चला कि ११ साल से engineering पास नहीं कर पा रहे “रवि” ही वास्तव में “निशा”हैं!
“निशा” के >10,000 फ़ालोअर्ज़ को सच बताने पुलिस ने रवि से ही उनकी सच्चाई पोस्ट कराई!
FB user “निशा जिंदल” को गिरफ़्तार करने पहुँची तो पता चला कि ११ साल से engineering पास नहीं कर पा रहे “रवि” ही वास्तव में “निशा”हैं!
“निशा” के >10,000 फ़ालोअर्ज़ को सच बताने पुलिस ने रवि से ही उनकी सच्चाई पोस्ट कराई!
फेसबुक पर 'एंजेल प्रियाओ' की कमी नहीं है, मतलब लड़कियों के नाम से फेसबुक पर फेक एकाउंट बना कर खेल खेलने बाले शख्सों की कमी नहीं है.एक ऐसा ही व्यक्ति छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। जो फेक आईडी से साम्प्रदायिक नफरत फैलाता रहा था। नाम रवि पुजार, फेसबुक नाम निशा जिन्दल, प्रोफाइल में उसने पाकितान की मॉडल 'मिरहा पाशा' की फोटो लगा रखी थी। कबीर नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है
रवि पुजार ने 2009 में इंजीयरिंगमें दाखिला लिया था, लेकिन अब तक कोर्स पास नहीं कर पाया।
आरोपी युवक फर्जी फेसबुक एकाउंट कई सालो से चला रहा था ,पुलिस ने आरोपी को बीते शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया। सीएम 'भूपेश बघेल' ने इस मामले में रायपुर पुलिस को बधाई दी है। आरोपी की अधिकांश पोस्ट साम्प्रदायिक नफरत फैला रहे थे। यह युवक कबीर नगर इलाके में रहता था।
रवि पुजार कबीरनगर के एमआईजी फेस 68 में रहता है, मूलतः जशपुर जिले का है। इसके खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में धारा 295 और आईटी ऐक्ट में 65 तहत मामला दर्ज किया गया है।





0 टिप्पणियाँ