दुनिया इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में लगी है। वहीँ यूपी से खबर आयी है कि मुंबई से वापस लौटी बार गर्ल्स ने क्वारंटाइन सेंटर में भारी उत्पात मचा दिया है।


प्रतीकात्मक फोटो


एक महिला ने तो अपने ही 3 वर्ष के बच्चे को बालकनी से बहार लटका दिया। 

जैसा की सब जानते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सबसे सख्त UP सरकार है। इसके बाद भी बहुत से लोगों ने सरकार और प्रशासन को हद से ज्यादा परेशान कर रखा है। 

सरकार पहले तो जमातियों की क्वारंटीन सेंटर में हरकतों से परेशान थीं , और अब मुरादाबाद में नया ड्रामा सामने आया है। 

मुरादाबाद के एमआईटी क्वारंटीन सेंटर में मुंबई से वापस आयी कुछ बार गर्ल्स को रखा था। यहाँ बार गर्ल्स बियर की मांग पर अड़ गयीं। 

और उन्होंने डॉक्टरस  के साथ-साथ अन्य मेडिकल स्टाफ की नाक में दम कर दिया।  यहीं नहीं वो अपने कपडे उतार कर अंडरगार्मेंट्स में नाचने लगीं। 

एक बार गर्ल्स ने तो अपने 3 वर्ष के बच्चे को बालकनी से बहार लटका दिया। 

बार डांसरों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले का शांत कराया. इस पूरे मामले पर सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मुंबई से कुल 72 लोग लौटे हैं, जिनमें 12 बच्चे, 40 महिलाएं और 20 पुरुष हैं. मुंबई से यहां आने वाले 72 में से 20 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमें 5 लोग पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद बाकी के सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था. एसएसपी ने बताया कि पहले तो डांसर क्वारंटीन सेंटर जाने के लिए राजी नहीं हो रही थीं. उन्हें काफी समझाकर यहां लाया गया था. जिन्होंने मंगलवार शाम को बीयर की मांग करते हुए हंगामा कर दिया.