ठेका खुला तो खरीद डाली 52,841 रुपये की शराब, अब पड़ा मुसीबत में
हाइलाइट्स
- सोमवार को लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें खुली तो उमड़ी भीड़
- दुकानों से शराब की हुई रेकॉर्ड बिक्री, कई जगह स्टॉक हुआ खत्म
- बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने खरीदी 52800 की शराब और सोशल मीडिया में पोस्ट किया बिल
- बिल वायरल होने के बाद मामला आबकारी विभाग तक पहुंचा
- आबकारी विभाग ने दुकानदार पर दर्ज किया केस, ग्राहक की हो रही तलाश
बेंगलुरु। लॉकडाउन 3 में सरकार ने शराब की दुकानें खोलने की छूट दी। इसके बाद 4 मई को देश के कई राज्यों में शराब दुकानों के खुलने से पहले ही वहां पर भारी भीड़ देखने को मिली। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शख्स ने 52,841 की शराब खरीद डाली। उसने दारू खरीदने के बाद उसका बिल सोशल मीडिया में पोस्ट किया। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। फोटो सामने आने के बाद शराब बेचने वाला और खरीदने वाला दोनों मुश्किल में पड़ गए हैं। आबकारी विभाग ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं, ग्राहक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि खुदरा शराब के आउटलेट से एक व्यक्ति को भारत निर्मित विदेशी शराब 2.6 लीटर से अधिक या 18 लीटर से ज्यादा बियर नहीं बेच सकते हैं। दुकानदार ने ग्राहक को 13.5 लीटर शराब और 35 लीटर बियर बेची है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ग्राहक ने 48 लीटर शराब खरीद डाली। उसने इस शराब के लिए 52,841 का बिल भुगतान किया। उसने वाहवाही लूटने के लिए बिल सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया, लेकिन अब यह उसके लिए मुसीबत बन गया है। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पूछताछ के बाद केस दर्ज
जब अधिकारियों ने दुकान के मालिक एस बेंकटेश से पूछताछ की, तो उसने बताया कि शराब आठ लोगों के समूह ने खरीदी थी, लेकिन भुगतान एक ही कार्ड से किया गया था। बेंगलुरु साउथ के आबकारी डीसी साडी गिरी ने बताया कि हम मालिक के दावे की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुकान के मालिक एस बेंकटेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


0 टिप्पणियाँ