भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

आये आज हम आपको भारत के बारे में वह रोचक तथ्य बताते है, जो शायद ही आपको पता हों और इन रोचक तथ्यों को जानकर आप आश्चर्य में पड़ सकते है 

 भारत में एक अस्थयी तैरता डाक घर



अब तक आपने तैरते हुए घर, होटल, पूजा स्थल और बाजार देखे होंगे। आज आपको दुनिया के तैरने वाले पोस्ट ऑफिस (डाकघर) के बारे में बताएंगे। खास बात यह है डल झील में एक विशाल हाउसबोट पर मनोरम बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच खूबसूरत शहर श्रीनगर में फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह भारत ही नहीं, बल्कि विश्व का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर है।



बांग्लादेश का राष्ट्री गान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है 



बांग्लादेश और श्रीलंका - के राष्ट्रगानों में भी टैगोर का योगदान है. बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ टैगोर ने ही लिखा है. यह एक लंबी कविता की शुरूआती 10 लाइनें हैं. इसे 1905 में बंगाल के पहले विभाजन के समय लिखा गया था. 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान इसे बतौर राष्ट्रगान स्वीकार कर लिया गया.

 गुजरात में एक व्यक्ति के लिए पोलिंग बूथ लगाया जाता है 



गुजरात में एक पोलिंग बूथ ऐसा है जो सिर्फ एक मतदाता के लिए बनाया गया है जो गुजरात के जूनागढ़ के गिर जंगल में मात्र एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था, जूनागढ़ के गिर फॉरेस्ट में भारतदास बापू के लिए अलग पोलिंग बूथ बनाया जाता है।


दुनिया का सबसे नमी वाली जगह मेघालय में है 



दुनिया में सबसे ज्यादा बरसात वाली जगह के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत के मेघालय में मासिनराम का नाम दर्ज है। यह इलाका बंगाल से लगा हुआ है। बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी नमी है।



विश्व में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग भारत में है 



भारत एक ऐसा देश है, जो दुनिया का बड़ा शाकाहारी देश हैं। भारत की 30 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है। इसकी तुलना में हांगकांग दुनिया का ऐसा देश है, जहां लोग सबसे ज्यादा मांसाहारी हैं।

चीनी का उपयोग सबसे भारत में किया जाता था 



चीनी का यह उपयोग प्राचीन भारतीयों, चीनी और अरबों ने शुरू किया था, जिनकी कच्ची चीनी तक अधिक पहुंच थी।कबड्डी  विश्व कप सबसे ज्यादा बार कोनसा देश जीता है

भारत कबड्डी का कोई  विश्व कप आज तक नहीं हारा 



कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसका भारत आज तक कोई भी विश्व कप नहीं हारा है।  भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने आज तक कबड्डी का कोई विश्व कप नहीं हारा है। और कबड्डी की उत्तपत्ति भारत के प्राचीन तमिल क्षेत्र से हुई है। 


सबसे पहला भारतीय रॉकेट साईकिल से ले जाया गया था 


भारत के अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को हुई थी यह अंतरिक्ष की ओर भारत का पहला कदम था। उस वक्‍त भारत के पास न तो इस प्रक्षेपण के लिए जरूरी सुविधाएं थीं और न ही मूलभूत ढांचा उपलब्‍ध था। यहां तक की रॉकेट के कलपुर्जों और अंतरिक्ष उपकरणों  को प्रक्षेपण स्थल पर साइकिल से ले जाया गया था।