एक सख्स ने ट्वीट कर कहा घर में फंसा हूँ ठेके तक पहुँचा दो इस पर सोनू सूद ने दिया मजेदार जवाब 



कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से जगह- जगह हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। वो अपने घर पहुंचने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। कई सौ किलोमीटर की यात्रा कर लोग घर की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच अभिनेता सोनू सूद ने इन प्रवासी मजदूरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से सोनू लगातार लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ- साथ सोनू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। कोई भी अगर उनसे संपर्क करना चाह रहा है तो वो बकायदा इसका जवाब दे रहे हैं और उन्हें घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। ट्विटर पर जब एक यूजर ने उनके मजे लेने चाहे तो अभिनेता ने उसी अंदाज में जवाब दिया


जी हां! अब सोनू सूद से एक शराबी ने घर से ठेके पर पहुंचाने के लिए मदद मांगी है. जिसके जवाब में सोनू सूद ने भी मजेदार जवाब देकर एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. सोनू की वॉल पर एक शराबी ने ट्वीट करके कहा, 'सोनू भाई में अपने घर में फंसा हुआ हूं. मुझे ठेके तक पहुंचा दो


एक सोशल मीडिया यूजर ने मदद की गुहार लगाई गई जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ख़ास बात है कि उस पर सोनू सूद का जवाब भी काफी मजेदार है।
सोनू सूद ने भी मजे लेते हुए उस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने अपने जवाब में कहा है, 'भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस वक्त छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। करें भी क्यों ना? इसके वक्त वह प्रवासी मजूदरों की मदद के लिए काफी कुछ रहे हैं। जो भी उनसे घर जाने के लिए मदद मांगता है, वह उसकी व्यवस्था कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर घरों से दूर फंस गए हैं। सब कुछ बंद होने की वजह से उनके पास काम भी नहीं है। हालात यह है कि वह घऱ जाने को मजबूर हैं। लॉकडाउन का असर यातायात साधनों पर भी पड़ा है। ऐसे में कई प्रवासी मजदूर पैदल ही जाने को तैयार हैं। घर से दूर फंसे मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। वह लगातार बस की जरिए लोगों को अपने घर भेज रहे हैं।


इसके अलावा लॉकडाउन  में पहले भी सोनू सूद लोगों की मदद करते रहे हैं। वह मेडिकल और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए अपना होटले खोल दिया है। इसके अलावा वह लगातार भूखे और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। इसके लिए वह अन्यशक्तिदानम् नाम से मुहीम चला रहा हैं। 

 कई बसें शनिवार को मुंबई के वडाला से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्‍सों के लिए रवाना हुईं। इसके अलावा बसें झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए भी निकलीं। इन प्रवासियों के लिए सोनू ने व्यक्तिगत रूप से व्‍यवस्‍था की और उन्हें भोजन किट भी प्रदान की।