ABP NEWS ने अभिषार शर्मा को क्यों निकाल  दिया था?



क्या आपको पता है ABP NEWS में बतौर एंकर काम करने वाले अभिषार शर्मा वर्ष 2018 से अचानक चैनल से   गायब कैसे हो गए थे। अभिषार शर्मा ABP NEWS के वरिष्ठ पत्रकार माने जाते थे।  लेकिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री से उनका बैर उन्हें ले डूबा।  योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने के प्रयास में उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, हालाँकि इसके बाद भी उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ और उन्होंने ABP NEWS चैनल पर ही योगी-मोदी के हाथों बिक जाने का आरोप लगा दिया।  


हुआ क्या था?

दरअसल लखनऊ में 22 जून 2018 को हुई 17 साल की एक लड़की की हत्या कर दी गयी, जिसका नाम संस्कृति राय था। संस्कृति राय लखनऊ के पोलिटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित फेफना के वकील उमेश राय की 17 वर्षीय पुत्री संस्कृति राय का शव एक झाड़ी में मिला था। मोदी और योगी सरकार से बेइंतहां नफरत करने वाले इस पत्रकार ने फैक्ट चेक किए बिना, इस पर फेसबुक लाइव कर दिया और यह बता डाला कि संस्कृति राय के साथ बलात्कार हुआ था। जबकि संस्कृति राय की केवल हत्या हुई थी, न कि बलात्कार। अभिसार ने योगी सरकार को घेरने के लिए जोर-शोर से संस्कृति राय के बलात्कार के झूठ को फैलाया।
 संस्कृति राय के परिवार ने अभिसार शर्मा के ऐसे फेक और अमानवीय कृत्य के खिलाफ कानून का सहारा लिया। संस्कृति राय के परिजन ने इस मामले में लखनऊ पुलिस में मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराते हुए इसमें एबीपी न्यूज एंकर अभिसार शर्मा को आरोपी बनाया। संस्कृति राय के परिवार की शिकायत पर ही लखनऊ पुलिस ने अभिसार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि वह यह बताए कि किन तथ्यों के आधार पर उसने बलात्कार की झूठी खबर को फैलाया ? अभिसार शर्मा ने एक नहीं, बल्कि कई वीडियो बनाकर संस्कृति राय और उसके परिवार को बदनाम किया और इसके बहाने योगी सरकार और लखनऊ पुलिस को जमकर कोसा। अभिसार लगभग हर वीडियो में संस्कृति राय के बलात्कार की बात दोहराता रहा। एबीपी न्यूज से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस बारे में नोटिस मिलने पर जब चैनल प्रबंधक ने अभिसार से इस बारे में सबूत पेश करने को कहा तो वह सबूत पेश नहीं कर पाया और टालमटोल करने लगा।

इसके बाद ABP NEWS के प्रबंधन ने अभिषार शर्मा को चैनल से निकाल दिया था।  लेकिन इसके पीछे अभिषार ने ABP NEWS पर ही बिकने का आरोप लगा दिया था।