अब मेडिकल स्टोरों वालों को प्रतिदिन खांसी, जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों का देना होगा ब्यौरा



अब मेडिकल स्टोरों वालों को प्रतिदिन खांसी, जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों का देना होगा ब्यौरा
अब मेडिकल स्टोरों वालों को प्रतिदिन खांसी, जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों का देना होगा ब्यौरा


प्रवासी श्रमिकों से संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब दवा की दुकानों से खासी, जुकाम व बुखार की दवा खरीदने वालों का ब्यौरा भी प्रतिदिन शासन को भेजने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद अब इन रोगों की दवाएं खरीदने वालों का पूरा ब्यौरा लेना मेडिकल स्टोरों की जिम्मेदारी होगी। मेडिकल स्टोरों से एकत्र ब्यौरा जिलों में तैनात औषधि निरीक्षक प्रतिदिन भेजेंगे। यह ब्यौरा शाम पांच बजे तक प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

अब मेडिकल स्टोर संचालकों की जिम्मेदारी होगी कि वे खांसी जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों का ब्यौरा प्रतिदिन जिलों में तैनात औषधि निरीक्षक को भेजेंगे।

आयुक्त औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन द्वारा इस संबंध में प्रदेशभर के विभागीय अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी जिले शाम पांच बजे तक प्रतिदिन संबंधित रिपोर्ट भेजेंगे। बुखार, खांसी तथा जुकाम से मिलने-जुलते लक्षणों के आधार पर दुकानों से सीधे दवा खरीदने वालों के नाम, फोन नंबर तथा पते का ब्यौरा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ई-लिंक पर भेजना होगा।


ऐसा पहले भी एचआइवी, टीबी, नींद, मानसिक रोग आदि से संबंधित दवाओं को खरीदने वालों का ब्यौरा पहले से ही मेडिकल स्टोर को बनाना पड़ता है। जिसके तहत उन्हें दवा खरीदने वाले के पर्चे को स्कैन करने के साथ ही उसका पूरा विवरण रखेंगे।