दिल्ली: इंस्टाग्राम ग्रुप "बॉयज लाकर रूम" पर हो रही थी अभद्र टिप्पणियां
"ब्यॉज लॉकर रूम" मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने एक लड़के को गिरफ्तार किया है। 20 और लोगों की पहचान की गई है। आरोप है कि इस यह ग्रुप में कुछ बच्चे लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक चैट करते थे और बिना इजाजत उनकी फोटो भी शेयर करते थे. कुछ लड़कों ने तो फोटो को एडिट कर उनपर अभद्र टिप्पणियां भी की हैं।
इंस्टाग्राम के चैट ग्रुप "ब्यॉज लॉकर रूम" के एक्सपोज़ होने के दो दिन बाद ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक गिरफ्तारी की हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस ने साउथ दिल्ली स्कूल के एक छात्र को हिरासत में लिया है।
मंगलवार की सुबह, दिल्ली पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया जो 'बॉयज़ लॉकर रूम' का हिस्सा था और कई अन्य लोगों की पहचान की जिन्होंने लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार की चर्चा की। इसके साथ ही चैट ग्रुप के सभी सदस्यों की पहचान कर ली
गई है। पुलिस ने कहा है कि इन सबकी जांच की जाएगी।
पुलिस ने पकड़े गए छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और उसकी जांच भी की जा रही है।
दिल्ली महिला आयोग ने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस दोनों को नोटिस भेजा किया है।
पुलिस ने पकड़े गए छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और उसकी जांच भी की जा रही है।
दिल्ली महिला आयोग ने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस दोनों को नोटिस भेजा किया है।
Breaking -— Delhi Commission for Women - DCW (@DCWDelhi) May 4, 2020
DCW chief @SwatiJaiHind issues notice to Instagram and Delhi Police in the matter of a group named "boys locker room" being used by some miscreants to share objectionable pictures of minor girls and planning illegal acts such as rape of minor girls. #boyslockerroom pic.twitter.com/PyzxGCv7kt
स्कूल में पढ़ने वाले 16 से 18 साल के छात्रों ने इंस्टाग्राम पर चैट ग्रुप "ब्यॉज लॉकर रूम" बनाया गया था। यह सब साथ पढ़ने वाली और अपनी मित्र लड़कियों के अंतरंग फोटो बिना उनकी जानकारी के शेयर करते थे। यहां तक कि इन लड़कियों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी भी करते थे।
सोशल मीडिया पर आशना शर्मा नामक यूजर ने इस ग्रुप को एक्सपोज़ किया। उन्होंने लिखा, मुझे अपनी जिंदगी में इतना ज्यादा गुस्सा कभी नहीं आया। इन लड़कों को अपनी करनी पर कोई पछतावा तक नहीं है।
वर्तमान समाज मानसिक गंदगी के दलदल में धंसता जा रहा है। युवा पीढ़ी के नैतिक पतन के मुख्य कारणों पर ध्यान देनी की आवश्यकता है। अपने विचार अवश्य रखें।



0 टिप्पणियाँ